फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   student died in road accident in chiluatal of Gorakhpur angry villagers blocked the forelane

Gorakhpur: सड़क हादसे में घायल छात्र की इलाज के दौरान मौत, गुस्साए ग्रामीणों ने फोरलेन किया जाम

Sun, 07 Aug 2022 05:45 PM IST
अनुराग सक्सेना अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर Published by: अनुराग सक्सेना Updated Sun, 07 Aug 2022 05:45 PM IST
सार

ग्रामीणों का कहना है कि एक माह के अन्दर जमुना कन्या इण्टर कालेज से निर्माणाधीन ओवर ब्रीज के बीच दर्जनों हादसे हो चुके हैं। इसके लिए इस एक किमी में तीन चार बड़े ब्रेकर बनाए जाएं, ताकि स्पीड कुछ कम हो जाए।

विज्ञापन
student died in road accident in chiluatal of Gorakhpur angry villagers blocked the forelane
ग्रामीणों को समझाते पुलिस अधिकारी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

चिलुआताल थाना क्षेत्र के मानीराम रेलवे स्टेशन के सामने सड़क हादसे में गम्भीर रूप से घायल छात्र की मौत की खबर से आक्रोशित ग्रामीणों ने मानीराम रेलवे स्टेशन के सामने जाम लगा कर अपने दर्द का इजहार किया। सूचना पर पहुची चिलुआताल पुलिस ने ग्रामीणों को समझा-बुझा कर जाम खत्म कराया। पुलिस ने उनकी मागों को अविलंब पूरा कराने का आश्वासन दिया।

विज्ञापन


मानीराम निवासी जय प्रकाश शुक्ला के यहां अपने ननिहाल में रह कर मानीराम में संचालित स्टेपिंग स्टोन में कक्षा नौ का छात्र शिखर मिश्रा (15) पुत्र स्व० बिनोद मिश्रा शनिवार रात लगभग 10.30 बजे निर्माणाधीन ओवर ब्रीज के सामने खड़े होकर अपने मौसा प्रिंस मिश्रा से बात कर रहा था तभी पीपीगंज की तरफ से आ रही तेज रफ्तार कार ने उसे टक्कर मार दी।
विज्ञापन


टक्कर इतनी तेज रही कि शिखर एवं उसके मौसा प्रिस (30) गंभीर रूप से घायल हो गए। आनन फानन में परिजनो ने उन्हें इलाज के लिए निजी अस्पताल में भर्ती करा दिया, जहां इलाज के दौरान शिखर की मौत हो गई एवं उसका मौसा प्रिंस कोमा में चले गए। वह अभी जीवन-मौत से जूझ रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


ग्रामीणों का कहना है कि एक माह के अन्दर जमुना कन्या इण्टर कालेज से निर्माणाधीन ओवर ब्रीज के बीच दर्जनों हादसे हो चुके हैं। इसके लिए इस एक किमी में तीन चार बड़े ब्रेकर बनाए जाएं, ताकि स्पीड कुछ कम हो जाए। ग्रामीणों ने इसके साथ ही दुर्घटना में घायल के इलाज की समुचित व्यवस्था कराने की भी मांग की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed