{"_id":"643e59584083a817460ceff7","slug":"student-commits-suicide-after-refusing-to-use-mobile-phone-2023-04-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: मां ने मोबाइल फोन चलाने से किया मना, छात्रा ने की खुदकुशी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: मां ने मोबाइल फोन चलाने से किया मना, छात्रा ने की खुदकुशी
Tue, 18 Apr 2023 02:18 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो सहजनवां (गोरखपुर)।
अमर उजाला ब्यूरो सहजनवां (गोरखपुर)।
Published by: vivek shukla
Updated Tue, 18 Apr 2023 02:18 PM IST
सार
मुस्कान इस वर्ष कक्षा 8 पास कर नौवीं कक्षा में गई थी। परिजनों का कहना है कि रविवार की शाम को मुस्कान के मोबाइल पर बात करने को लेकर उसकी मां ने उसको डांटा था, जिसके बाद मुस्कान ने खुदकुशी कर ली।
विज्ञापन
(सांकेतिक तस्वीर)
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गोरखपुर जिले में सहजनवां थाना क्षेत्र के भीटीरावत के भरपुरवा में नौवीं की छात्रा मुस्कान (15) ने रविवार की रात में खुदकुशी कर ली। रात में मां ने मुस्कान को मोबाइल फोन चलाने से मना किया था, जिसके बाद उसने साड़ी का फंदा बनाकर आत्मघाती कदम उठा लिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
जानकारी के मुताबिक, सहजनवां थाना क्षेत्र के भीटीरावत टोला भरपुरवा निवासी सत्यवान की पुत्री मुस्कान का शव सुबह छत की कुंडी से लटकता मिला। सत्यवान अन्य शहरों में मजदूरी कर अपने परिवार का भरण पोषण करता है। सत्यवान के परिवार में पत्नी एक बेटा और दो बेटियां हैं। रविवार की रात सत्यवान की छोटी बेटी मुस्कान भोजन के बाद कमरे में सोने के लिए चली गई। उसकी मां बाहर सो गई।
इसे भी पढ़ें: भाजपा में बगावत, सहयोगी दल निषाद पार्टी ने भी प्रत्याशी उतार बढ़ाईं मुश्किलें
विज्ञापन
सोमवार की भोर में जब मां की आंख खुली और वह कमरे में गई तो कमरे के अंदर की स्थिति देखकर अवाक रह गई। कमरे में साड़ी के फंदे के सहारे छत की कुंडी से मुस्कान का शव लटकता हुआ मिला। मुस्कान इस वर्ष कक्षा 8 पास कर नौवीं कक्षा में गई थी। परिजनों का कहना है कि रविवार की शाम को मुस्कान के मोबाइल पर बात करने को लेकर उसकी मां ने उसको डांटा था, जिसके बाद मुस्कान ने खुदकुशी कर ली। सहजनवां थानाध्यक्ष महेंद्र मिश्रा ने बताया कि शव पोस्टमार्टम भेजा गया है। वजहों की जांच की जा रही।