फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Stock of Factor VII and VIII exhausted at the medical college for four days; hemophilia patients are in agony.

Gorakhpur News: मेडिकल कॉलेज में चार दिन से फैक्टर सात-आठ खत्म, तड़प रहे हीमोफीलिया रोगी

Sun, 09 Aug 2026 02:33 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 09 Aug 2026 02:33 AM IST
विज्ञापन
Stock of Factor VII and VIII exhausted at the medical college for four days; hemophilia patients are in agony.
गोरखपुर। बाबा राघव दास मेडिकल कॉलेज में फैक्टर सात व आठ खत्म होने से हीमोफीलिया रोगियों की परेशानी बढ़ गई हैं। इलाज के दौरान मरीजों को चढ़ाए जाने वाले उपयोगी फैक्टर सात व आठ चार दिन से नहीं हैं। ऐसे में रक्तस्राव की समस्या लेकर पहुंच रहे रोगियों को फैक्टर नहीं मिल पा रहा है। तीमारदारों को बाजार से महंगी दवा खरीदने पड़ रही है।
विज्ञापन

मेडिकल कॉलेज में हीमोफीलिया के 436 रोगी पंजीकृत हैं। इनमें करीब 350 को फैक्टर आठ की जरूरत पड़ती है। फैक्टर सात और आठ की आपूर्ति बाधित होने से इनके सामने उपचार का संकट खड़ा हो गया है।
विज्ञापन

हीमोफीलिया के रोगियों को अक्सर अंदरूनी रक्तस्राव होने पर इस तरह का दर्द होता है। इसकी आशंका में वह फैक्टर लगवाने मेडिकल कॉलेज पहुंच रहे हैं लेकिन उन्हें भी फैक्टर नहीं मिल रहा है। बताया गया कि 250 और 500 मिलीलीटर वाला फैक्टर आठ खत्म हो गया है। इसके बाद उन्होंने बाजार से दर्द की दवा ली। घर पर सेंकाई भी कर रहे हैं लेकिन दर्द से राहत नहीं मिल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

---
कोट

संजय गांधी पोस्ट ग्रेजुएट इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज, लखनऊ से फैक्टर आते हैं। डिमांड की गई है। आते ही मरीजों को उपलब्ध करा दिए जाएंगे।
- डा. धर्मेंद्र कुमार, प्राचार्य
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed