{"_id":"653219f338262a24690d7997","slug":"stigma-imposed-by-nafisa-gang-has-not-been-erased-yet-2023-10-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"फर्जी केस मामला: नफीसा गिरोह का लगाया कलंक अब तक नहीं मिटा, पीड़ित ने एडीजी से की थी शिकायत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फर्जी केस मामला: नफीसा गिरोह का लगाया कलंक अब तक नहीं मिटा, पीड़ित ने एडीजी से की थी शिकायत
Fri, 20 Oct 2023 11:40 AM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Fri, 20 Oct 2023 11:40 AM IST
विज्ञापन
फर्जी दुष्कर्म केस में फंसाती थी महिलाएं।
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोरखपुर जिले में दुष्कर्म का फर्जी केस दर्ज कराकर पीड़ितों से रुपये ऐंठने वाली महिलाओं का गिरोह पहली बार सामने नहीं आया है। इसी तरह का एक मामला पहले भी सामने आ चुका है, हालांकि उसके पीड़ितों को अब भी इंसाफ का इंतजार है। इसके पहले नफीसा गिरोह का लगाया दुष्कर्म का कलंक उनके माथे से आज तक नहीं मिट सका है।
जानकारी के मुताबिक, मई 2022 में कैंपियरगंज के निवासी व पीड़ित खालिद ने एडीजी से शिकायत की थी। एडीजी के आदेश पर एसएसपी ने सीओ बांसगांव व सीओ कैंट से जांच कराई। पता चला कि गिरोह के सदस्य फर्जी केस दर्ज कराकर वसूली करा रहे हैं। इसके बाद सात अगस्त 2022 को कैंट पुलिस ने केस तो दर्ज कर लिया, लेकिन आज तक एक कदम भी आगे नहीं बढ़ सकी है। जबकि, पुलिस अफसर भी मानते हैं कि केस दर्ज होने के बाद से कोर्ट के जरिए दुष्कर्म के केस दर्ज कराने के मामले कम हुए हैं।
इसे भी पढ़ें: दुष्कर्म के फर्जी केस में फंसाकर वसूलते थे रंगदारी, गिरोह का सरगना गिरफ्तार
विज्ञापन
इस केस में आरोपियों ने अग्रिम जमानत के लिए हाईकोर्ट का दरवाजा भी खटखटाया था। हाईकोर्ट ने तो आरोपियों को राहत नहीं दी, लेकिन पुलिस की कार्रवाई आज भी रुकी है। अब इस तरह का मामला सामने आने के बाद अफसरों ने इस गिरोह पर भी कार्रवाई का भरोसा दिया है। एएसपी मानुष पारिक ने बताया कि इस प्रकरण की जांच भी जारी है, साक्ष्यों के आधार पर इंसाफ दिया जाएगा।