फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   STF caught four criminals smuggling wild animals

करोड़ों का है एक सांप: UP STF ने चार तस्करों को दबोचा, तांत्रिक विद्याओं में आता है काम; नेपाल में तस्करी

Wed, 20 Sep 2023 09:56 AM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर Published by: अनुज कुमार Updated Wed, 20 Sep 2023 09:56 AM IST
सार

वन्य जीवों की तस्करी करने वाले चार बदमाशों को एसटीएफ ने गिरफ्तार कर लिया है। इस लोगों के पास से दुर्लभ प्रजाती का रेड सैंड बोवा सांप बरामद हुआ है। इसका इस्तेमाल दवा और तांत्रिक विद्याओं में होता है।

विज्ञापन
STF caught four criminals smuggling wild animals
तस्कर गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वन्य जीवों की तस्करी करने वाले चार बदमाशों को एसटीएफ ने बीती रात शाहपुर इलाके से गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों के पास से रेड सैंड बोवा सांप (दो मुंहा सांप) बरामद किया गया। ये सांप वन्य जीव संरक्षण अधिनियम 1972 के तहत संरक्षित हैं। इनके जहर से दवा बनाने के अलावा तांत्रिक विद्याओं में भी इसका इस्तेमाल होता है। 

विज्ञापन


पकड़े गए आरोपियों की पहचान वाराणसी के शिवपुर, इंदपुर निवासी रामाशंकर मौर्य, कैंपियरगंज के मरहठा निवासी ओमप्रकाश सिंह, आजमगढ़ के जलालपुर निवासी राजाराम और राजघाट के बसंतपुर निवासी सैफुद्दीन के रूप में हुई है।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, एसटीएफ विगत वर्षों में वन्यजीव अपराधियों के खिलाफ अभियान चलाकर बड़ी संख्या में विभिन्न प्रजाति के वन्य जीवों को संरक्षित किया है। इसके अतिरिक्त अनेक प्रकरणों में प्रतिबंधित वन्य जीवों की खाल और हड्डी इत्यादि बरामद करते हुए वन्य जीव अपराधियों के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई की गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी क्रम में गोपनीय सूचना मिली कि चाइल्ड लाइफ प्रोटेक्शन एक्ट 1972 के अनुसूची-एक में चिह्नित रेड सैंड बोवा सांप (बोलचाल की भाषा में दो मुंहा सांप) की तस्करी गोरखपुर से नेपाल राष्ट्र को की जाने वाली है। एसटीएफ प्रभारी सत्य प्रकाश सिंह ने बताया कि सांप की तस्करी की रोकथाम के लिए पुलिस उपाधीक्षक धर्मेश कुमार शाही के निर्देशन में मेरे नेतृत्व में अभिसूचना संकलन की जा रही थी कि सोमवार को एसटीएफ व वन विभाग व डब्लूसीसीबी की टीम ने मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए चार बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया।

पूछताछ में अभियुक्त रमाशंकर मौर्य ने बताया कि रेड सैंड बोवा सांप की तस्करी करने वाला एक गिरोह है, जिसका सदस्य शैलेंद्र यादव, इमरान खान और अरुण सिंह आदि हैं। इन लोगों ने ही रमाशंकर मौर्य के बैंक खाते में 20 लाख दिए और उसे गुन्टूर, चेन्नई भेजे थे। वहां पर कुछ लोग मिले जो जीप से लगभग पांच घंटे की दूरी पर अंदर जंगल में ले गए। 

वहां पर उन लोगों ने एक बैग में यह बहुमूल्य रेड सैंड बोवा सांप दिया। उसे लेकर वह गोरखपुर आया था। इसके पूर्व में भी वह कई बार रेड सैंड बोवा सांप ला चुका है, लेकिन लखनऊ पहुंचते-पहुंचते सांप मर जाते थे, इसलिए इसे यहीं फेंक देता था। इस सांप का प्रयोग तंत्र-मंत्र और दवा बनाने में किया जाता है। नेपाल के रास्ते चीन तक सांप की तस्करी होती है। सांप के रख-रखाव एवं आवश्यक कार्रवाई के लिए वन विभाग को सूचित कर दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed