फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   State President of BJP Swatantradev Singh said in Deoria

देवरिया में बोले भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्रदेव सिंह: 'मोदी राज में विदेशों में भी हो रही भारत मां की जय-जयकार’

Thu, 16 Dec 2021 09:02 PM IST
vivek shukla संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया।
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया। Published by: vivek shukla Updated Thu, 16 Dec 2021 09:02 PM IST
सार

चंद्रशेखर आजाद इंटर कॉलेज देवगांव में आयोजित संकल्प रैली में बोले भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष, पूर्व विधायक प्रमोद सिंह ने की गरीबों की सेवा।

विज्ञापन
State President of BJP Swatantradev Singh said in Deoria
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्रदेव सिंह। (फाइल) - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

पूर्व विधायक प्रमोद सिंह एवं ग्रुप कैप्टन वरुण प्रताप सिंह के निधन पर देवगांव स्थित चंद्रशेखर आजाद इंटर कॉलेज के मैदान में बृहस्पतिवार को श्रद्धांजलि सभा एवं संकल्प रैली में लोग उमड़ पड़े। इस दौरान भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्रदेव सिंह ने कहा कि पूर्व विधायक प्रमोद सिंह गरीबों की सेवा में अपना पूरा जीवन लगा दिया। उन्होंने ग्रुप कैप्टन वरुण प्रताप सिंह के आकस्मिक निधन को संपूर्ण राष्ट्र के लिए एक अपूरणीय क्षति बताया।

विज्ञापन


निर्धारित समय से तकरीबन एक घंटा के विलंब से हेलिकाप्टर से पहुंचे भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने पूर्व विधायक प्रमोद सिंह और ग्रुप कैप्टन वरुण प्रताप सिंह के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की। उन्होंने कहा कि मोदी व योगी के नेतृत्व में विकास के साथ साथ देश सुरक्षित है। मोदी राज में देश में कौन कहें, विदेशों में भी भारत मां की जय-जयकार हो रही है।
विज्ञापन


प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि योगी सरकार ने प्रदेश में माफिया का सफाया कर कानून का राज स्थापित किया है। विकास की गति को ऊंचाई प्रदान की है। उन्होंने सभा में लोगों से माता-पिता की सेवा करने, बच्चों को संस्कार, महिलाओं पर हाथ नहीं उठाने, आपसी लड़ाई बंद करने और नशा न अपनाने के पांच संकल्प दिलाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


भाजपा के क्षेत्रीय अध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह, जिलाध्यक्ष डॉक्टर अंतर्यामी सिंह, जिला पंचायत अध्यक्ष गिरीश चंद्र तिवारी, पूर्व अध्यक्ष विजय कुमार दुबे, पूर्व विधायक रविंद्र प्रताप मल्ल, रतन पाल सिंह, महेंद्र यादव,  सुनीता गुप्ता, रतन सिंह, विजय कुमार सैनी, दिग्विजय यादव, निलेश पांडेय, बृजेश गुप्ता, मोहन चौहान, रमेश गुप्ता, प्रिंस मोदनवाल, आयोजक सत्यप्रकाश सिंह उर्फ पंकज सिंह आदि ने सभा को संबोधित किया। संचालन कृष्णा नाथ राय एवं मनोज सिंह ने किया।

पूर्व विधायक के बेटे पंकज का प्रदेश अध्यक्ष ने बढ़ाया मान

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष संकल्प रैली के दौरान भावुक हो गए। उन्होंने कहा कि प्रमोद सिंह ने हमें कई बार बुलाया, लेकिन हम नहीं आ सकें। उन्होंने कहा कि प्रमोद ने जो समाजसेवा की यात्रा शुरू किया था मुझे विश्वास है उसे उनके पुत्र सत्यप्रकाश सिंह पंकज आगे बढ़ाएंगे। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि प्रमोद जमीन से जुड़े एक ऐसे नेता थे, जिन्होंने समाज के सभी वर्गों के लिए भावनाओं से ऊपर उठकर कार्य किया।

जाति, धर्म वर्ग एवं संप्रदायवाद से ऊपर उठकर गरीबों, असहायों और समाज के दबे-कुचले निम्न वर्गीय लोगों की नि:स्वार्थ  सेवा की। उधर पंकज ने कहा कि वह अपने पिता के पदचिह्नों पर चलकर उनके अधूरे सपने का पूरा करने में कोई कोर कसर नहीं छोड़ेंगे।


 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed