फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Staff will be deployed in three shifts at Durga idol immersion sites.

Gorakhpur News: दुर्गा मूर्ति विसर्जन स्थलों पर तीन पालियों में तैनात रहेंगे कर्मचारी

Mon, 12 Oct 2026 03:04 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 12 Oct 2026 03:04 AM IST
विज्ञापन
Staff will be deployed in three shifts at Durga idol immersion sites.
गोरखपुर। मां दुर्गा की मूर्तियों के विसर्जन को लेकर नगर निगम ने तैयारियां तेज कर दी है। 20 से 22 अक्तूबर तक एकला बांध, डोमिनगढ़ और महेसरा स्थित कृत्रिम तालाबों पर सफाई और अन्य व्यवस्थाओं के लिए कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है। तीनों स्थलों पर सुबह छह बजे से अगले दिन सुबह छह बजे तक तीन पालियों में कर्मचारी तैनात रहेंगे। नगर आयुक्त अजय जैन के निर्देश पर जोनल सेनेटरी अधिकारी अखिलेश श्रीवास्तव ने कर्मचारियों की जिम्मेदारी तय की है। एकला बांध पर सुबह छह से दोपहर दो बजे तक जीतेंद्र, राहुल भारती और रामगोपाल की टीम तैनात रहेगी। दोपहर दो से रात 10 बजे तक शिव कुमार, रामनरेश और अन्य गैंग व्यवस्था संभालेंगे। रात 10 से सुबह छह बजे तक रियासत, सफीउल्लाह, अमरजीत और बीरू की टीमें काम करेंगी। यहां तीन कृत्रिम पोखरे तैयार किए जा रहे हैं। डोमिनगढ़ में तीनों पालियों में चंद्रिका, नसीम, रामू प्रजापति, प्रमोद मेट, विशाल कुमार, लियाकत और तारिक की टीमें वाहनों के साथ तैनात रहेंगी। महेसरा में तारकेश्वर, आलमगीर, दिग्विजय, खुर्शीद अहमद, अशरफ और राजेश राय की टीमें व्यवस्था संभालेंगी। महेसरा की जिम्मेदारी श्रवण कुमार सोनकर को सौंपी गई है। संवादव
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed