{"_id":"5f3b631c8ebc3e3cae135540","slug":"ssp-transferred-13-inspectors-including-inspector-in-gorakhpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"जाते-जाते एसएसपी ने किया इंस्पेक्टर समेत 13 दरोगाओं का तबादला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जाते-जाते एसएसपी ने किया इंस्पेक्टर समेत 13 दरोगाओं का तबादला
Tue, 18 Aug 2020 10:41 AM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Tue, 18 Aug 2020 10:41 AM IST
विज्ञापन
यूपी पुलिस।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तबादले के बाद जाने से पहले एसएसपी डॉ. सुनील गुप्ता ने सोमवार को एक इंस्पेक्टर समेत 13 दरोगाओं का तबादला कर दिया। जानकारी के अनुसार एसएसपी ने इंस्पेक्टर प्रमोद कुमार त्रिपाठी को पुलिस लाइंस से मिडिया सेल भेजा है।
विज्ञापन
वहीं दरोगा राम सिंह को चौकी प्रभारी बक्शीपुर, चौकी इंचार्ज बक्शीपुर रहे विजेंद्र सिंह को पुलिस लाइंस, विवेक शुक्ल को हरनही चौकी प्रभारी, अभय कुमार पांडेय को बेलवार चौकी प्रभारी, जगदीप सिंह को आईजीआरएस शाखा, ज्योति नरायण तिवारी को पिपराइच थाना, आशीष यादव को गोरखनाथ थाना, शंभु प्रसाद साहनी को गुलरिहा थाना, राजाराम द्विवेदी को अपराध शाखा, हरेराम सिंह यादव को सहजनवां थाना, अक्षय कुमार सिंह को अवतार सेल भेजा है। साथ ही अरुण कुमार सिंह को रेलवे चौकी प्रभारी बनाया है।
विज्ञापन
भाजपा नेत्री की शिकायत पर हुई कार्रवाई
भाजपा महिला मोर्चा महानगर इकाई की महामंत्री चित्रा देवी ने कुछ दिन पहले जिस खोराबार थानाक्षेत्र के बेलवार चौकी प्रभारी आशीष की शिकायत की थी उन्हें एसएसपी ने वहां से हटाकर गोरखनाथ भेज दिया है।
विज्ञापन
इसपर महिला मोर्चा की नेता ने एसएसपी का शुक्रिया अदा किया। उनका कहना है कि गरीबों को परेशान करने वालों को बख्शा नहीं जाना चाहिए।