{"_id":"5ec4b9ea79714932350f219d","slug":"ssp-directed-ban-party-or-event-during-lockdown-in-gorakhpur","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"लॉकडाउन के उल्लंघन को हल्के में लेना पड़ेगा महंगा, घर पर दावत के लिए भीड़ जुटाई तो जाना होगा जेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लॉकडाउन के उल्लंघन को हल्के में लेना पड़ेगा महंगा, घर पर दावत के लिए भीड़ जुटाई तो जाना होगा जेल
Wed, 20 May 2020 10:36 AM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Wed, 20 May 2020 10:36 AM IST
सार
- शाहपुर इलाके में प्रापर्टी डीलर की हत्या की घटना के बाद एसएसपी सख्त
- मोहल्ले के लोगों की मदद से बीट सिपाही ऐसे आयोजनों पर रखेंगे नजर
विज्ञापन
Gorakhpur news
- फोटो : अमर उजाला।
विस्तार
लॉकडाउन में शाम सात बजे के बाद घर से निकलने पर पाबंदी के बाद भी देर रात दावत के आयोजनों पर पुलिस अब सख्ती बरतेगी। घर पर दावत के लिए भीड़ जुटाने वाले अब जेल भेजे जाएंगे।
विज्ञापन
शाहपुर इलाके में एक दावत के दौरान प्रापर्टी डीलर की हत्या की घटना के बाद एसएसपी डॉ. सुनील कुमार गुप्ता ने ऐसे आयोजनों पर नजर रखने और आयोजकों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। बीट सिपाही, मोहल्ले में पुलिस मित्र की मदद से ऐसे आयोजनों पर नजर रखेंगे। घर पर दावत के लिए भीड़ जुटाने वालों के खिलाफ केस दर्ज किया जाएगा। एसएसपी ने सभी थानेदारों को इस संबंध में निर्देशित किया है।
विज्ञापन
Trending Videos
जानकारी के मुताबिक, हर मोहल्ले में पुलिस मित्र बनाए गए हैं, जिनकी मदद से बीट सिपाहियों को गतिविधियों की सूचना मिलती है। लॉकडाउन में दावत के आयोजनों पर पाबंदी है, ताकि एक जगह लोगों की भीड़ ना जुटाने पाए। जिले में इसका कड़ाई से पालन भी हो रहा है लेकिन इसी बीच शाहपुर में दावत के दौरान प्रापर्टी डीलर की हत्या से पुलिस की बनाई व्यवस्था पर सवाल खड़ा हो गया।
इसे एसएसपी ने गंभीरता से लेते हुए ऐसे मामलों में कड़ी कार्रवाई का निर्देश दिया है। एसएसपी के निर्देश के मुताबिक, सभी थानेदारों को अपने सूचनातंत्र को मजबूत करते हुए बीट सिपाही और अन्य सूत्रों की मदद से ऐसे आयोजनों पर रोक लगाना है।
एसएसपी डॉ. सुनील कुमार गुप्ता ने बताया कि लॉकडाउन में किसी भी तरह के पार्टी के आयोजन पर पाबंदी है। पुलिस इस पर नजर रखेगी। दोषियों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।