फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   SSI and sub inspector suspended for filing case against property dealer

Gorakhpur: प्रॉपर्टी डीलर का मुकदमा दर्ज करने वाले एसएसआई और दारोगा निलंबित, सर्किट हाउस के पास हुई थी घटना

Fri, 18 Nov 2022 11:11 AM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Fri, 18 Nov 2022 11:11 AM IST
सार

 रामगढ़ताल थाना पुलिस ने रेस्टोरेंट संचालक राहुल सिंह की तहरीर पर विनोद मिश्रा, प्रेम सागर गुप्ता, राजकरन निषाद, प्रभात यादव समेत 19 लोगों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया था। उन्होंने सीसीटीवी कैमरे की फुटेज भी सौंपी थी, जिसमें आरोपी कर्मचारियों को पीटते हुए दिख रहे हैं।

विज्ञापन
SSI and sub inspector suspended for filing case against property dealer
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : iStock

विस्तार

सर्किट हाउस के पास रेस्टोरेंट में तोड़फोड़ और कर्मचारियों पर जानलेवा हमला करने के आरोपी प्रॉपर्टी डीलर विनोद मिश्रा का मुकदमा दर्ज करने वाले गुलरिहा थाने के एसएसआई और हल्का दारोगा को एसएसपी डॉ. गौरव ग्रोवर ने बृहस्पतिवार को निलंबित कर दिया। मामले में रामगढ़ताल थाने में पहले एफआईआर दर्ज की गई थी। लेकिन, बाद में गुलरिहा थाने में भी मुकदमा दर्ज कर लिया गया था। इसके लेकर पुलिस की कार्यशैली पर सवाल खड़े हो गए थे। इस पर एसएसपी ने जांच का निर्देश दिए थे।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, एक नवंबर की रात चिलुआताल के मानबेला निवासी प्रॉपर्टी डीलर विनोद मिश्रा अपने साथियों संग सर्किट हाउस के पास स्थित चूल्हा-चौका रेस्टोरेंट गए थे। आरोप है कि यहां तोड़फोड़ करने के साथ कर्मचारियों पर जानलेवा हमला किया था।
विज्ञापन


मामले में रामगढ़ताल थाना पुलिस ने रेस्टोरेंट संचालक राहुल सिंह की तहरीर पर विनोद मिश्रा, प्रेम सागर गुप्ता, राजकरन निषाद, प्रभात यादव समेत 19 लोगों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया था। उन्होंने सीसीटीवी कैमरे की फुटेज भी सौंपी थी, जिसमें आरोपी कर्मचारियों को पीटते हुए दिख रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


दो दिन बाद आरोपी विनोद मिश्रा ने चूल्हा-चौका रेस्टोरेंट के मैनेजर शशांक, संचालक राहुल सिंह, सहयोगी संग्राम सिंह, बेतियाहाता के पार्षद सोनू तिवारी, अभिषेक पांडेय और 15 अज्ञात पर डकैती समेत गंभीर धाराओं में क्रॉस मुकदमा दर्ज करा दिया। विनोद का आरोप था कि खराब भोजन देने पर रेस्टोरेंट के कर्मचारियों ने अभद्रता की। विरोध पर कार तोड़ दी। बचाने पहुंचे साथियों पर हमला किया।

पुलिस को उन्होंने अपनी गाड़ी का टूटा हुआ शीशा दिखाया था। बाद में पता चला कि विनोद मिश्रा ने दो नवंबर को गुलरिहा थाने में भी एक मुकदमा दर्ज कराया था। गुलरिहा थाना पुलिस को बताया था कि एक नवंबर की रात को कार से घर जा रहे थे। बनगाई के पास अज्ञात लोग कार में तोड़फोड़ कर फरार हो गए।


गुलरिहा थाने के सरहरी चौकी पर तैनात दारोगा घनश्याम उपाध्याय व एसएसआइ सोनेंद्र सिंह ने बिना मामले की जांच किए ही मुकदमा दर्ज कर दिया। जांच में यह बात सामने आने पर एसएसपी डॉ. गौरव ग्रोवर ने दोनों को निलंबित कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed