फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   SP's national spokesperson received threat for campaigning, case registered

Gorakhpur News: सपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता को मिली प्रचार करने पर धमकी, केस दर्ज

Wed, 29 May 2024 03:29 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 29 May 2024 03:29 AM IST
विज्ञापन
SP's national spokesperson received threat for campaigning, case registered
- राष्ट्रीय प्रवक्ता के आरोपों की जांच कर रही बेलीपार पुलिस
विज्ञापन

- अंजान नंबर से मिल रही जान से मारने की धमकी
अमर उजाला ब्यूरो
गोरखपुर। बेलीपार थाने में मेहरौली निवासी व सपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता विनय सिंह विन्नू ने धमकी देने का केस दर्ज कराया है। उनका आरोप है कि अंजान नंबर से फोन कर पार्टी का चुनाव प्रचार करने पर जान से मारने की धमकी उन्हें दी गई है। पुलिस अज्ञात आरोपी पर धमकी का केस दर्ज कर जांच कर रही है।

जानकारी के मुताबिक, विन्नू सिंह ने तहरीर में लिखा है कि वह समाजवादी के राष्ट्रीय प्रवक्ता हैं। सोमवार की रात में उनके मोबाइल पर एक अनजान नंबर से फोन आया। फोन करने वाला गालियां देते हुए जान से मारने की धमकी देने लगा। बोला कि आप अपनी पार्टी का प्रचार बंद कर दें। अगर विपक्ष की आलोचना करोगे तो मार दिए जाओगे। पुलिस केस दर्ज कर जांच कर रही है।
विज्ञापन

पार्टी के अन्य नेताओं ने भी धमकी देने वाले की गिरफ्तारी की मांग की है। उन्होंने इस कृत्य का विरोध दर्ज कराया है। अभी गीडा क्षेत्र में सपा समर्थक पर भाजपा कार्यालय पर हमला करने का भी आरोप लगा था। जिस मामले में पुलिस ने आरोपियां की गिरफ्तारी भी कर ली है। सपा नेताओं का कहना है कि धमकी देने वाले आरोपी पर भी जल्द कार्रवाई की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed