फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Sports department started preparations for opening of stadium from June 8 gorakhpur

अनलॉक 1.0: स्टेडियम में इन खिलाड़ियों को ही मिलेगी प्रैक्टिस की अनुमति, इस दस्तावेज के बिना नहीं मिलेगा प्रवेश

Wed, 03 Jun 2020 01:59 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Wed, 03 Jun 2020 01:59 PM IST
सार

  • आठ जून से स्टेडियम खोलने को लेकर खेल विभाग ने शुरू की तैयारी
  • पंजीकृत खिलाड़ियों को ही मिलेगा प्रवेश, लाना होगा आई कार्ड

विज्ञापन
Sports department started preparations for opening of stadium from June 8 gorakhpur
क्रिकेट खेलते खिलाड़ी (file)। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अनलॉक 1.0 के तहत आठ जून से खुलने जा रहे रीजनल स्टेडियम में प्रैक्टिस का अनुमति केवल पंजीकृत खिलाड़ियों को ही होगी। परिचय पत्र दिखाने के बाद ही उन्हें स्टेडियम में प्रवेश मिलेगा। फिलहाल शारीरिक दूरी वाले खेलों बैडमिंटन और एथलेटिक्स के खिलाड़ियों को ही प्रैक्टिस की अनुमति दी जाएगी। कुश्ती, कबड्डी, फुटबॉल, हैंडबॉल, हॉकी, बास्केटबॉल, जूडो और बॉक्सिंग के खिलाड़ियों को प्रैक्टिस की अनुमति बाद में दी जाएगी।

विज्ञापन

 
क्षेत्रीय क्रीड़ाधिकारी एके पांडेय ने बताया कि 20 मार्च से ही खिलाड़ियों की प्रैक्टिस बंद है। शासन स्तर से स्टेडियम खोलने की अनुमति मिलने के बाद से फील्ड की घास कटाई और सफाई का कार्य प्रारंभ हो चुका है। उन्हीं खिलाड़ियों को स्टेडियम परिसर में प्रवेश की अनुमति होगी जिनका पंजीकरण होगा।
विज्ञापन


उन्हें अपने साथ परिचय पत्र लाना अनिवार्य होगा। खिलाड़ियों को मास्क लगाना अनिवार्य होगा। वहीं शासन द्वारा निर्धारित एक मीटर की दूरी के मानक को अनिवार्य रूप से मानना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


सात जून से कराएं पंजीकरण
स्टेडियम में प्रवेश के लिए खिलाड़ियों का पंजीकरण सात जून से शुरू होगा। इसके लिए खिलाड़ियों को दो फोटो और आधार की प्रति के साथ निर्धारित शुल्क लाना होगा। सुबह 11 बजे से दोपहर दो बजे तक पंजीकरण होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed