Gorakhpur News: गोरखपुर में जिक-जैक से जानलेवा डंपर-ट्रेलर की रफ्तार पर लगाम...10 वाहन सीज
एएसपी मानुष पारिक ने कहा कि रात में डंपर और ट्रेलर के तेज रफ्तार की शिकायत आने के बाद पांच जगहों पर पुलिस बैरिकेडिंग की है, ताकि ये सामान्य रफ्तार से चलें। चेकिंग के दौरान ओवर स्पीड में मिले 10 वाहनों को सीज कर दिया गया। दो नाबालिग भी वाहन चलाते मिले हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पुलिस रात में जिक-जैक की मदद से शहर में डंपर और ट्रेलर की रफ्तार रोकने की कोशिश कर रही है। एएसपी मानुष पारिक ने मंगलवार की रात में चेकिंग की तो 10 वाहन ओवर स्पीड मिले। सभी के लाइसेंस की जांच की गई तो दो नाबालिग भी वाहन चलाते पकड़े गए। सभी वाहनों को सीज कर दिया गया।
खबर है कि ओवरलोड और ओवर स्पीड की जांच के लिए एएसपी ने खनन विभाग को भी कार्रवाई के लिए पत्र भेजा है। 48 घंटे में पुलिस 16 डंपर सीज कर चुकी है, जो रात में ओवर स्पीड में चलते मिले थे।
इसे भी पढ़ें: कोलकाता की फ्लाइट निरस्त, दिल्ली की ढाई घंटे देरी से भरी उड़ान
जानकारी के मुताबिक, सोमवार को मोहद्दीपुर में सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई थी। इसके बाद ही एएसपी ने तेज रफ्तार डंपर पर कार्रवाई शुरू कर दी है। अब कुनराघाट, मोहद्दीपुर, पैडलेगंज, नौकाविहार, देवरिया बाईपास, अमर उजाला तिराहा पर बैरिकेडिंग रात 10 बजे से कर दी गई है। इन जगहों पर पुलिस की भी तैनाती की जा रही है।
एएसपी के मुताबिक, चौराहे पर ही अक्सर तेज रफ्तार की वजह से हादसे होते हैं, क्योंकि रात में अचानक कोई आगे आ जाता है तो फिर हादसा हो जाता है, इसी वजह से वहां पर इसकी शुरुआत की गई है। पुलिस ने सोमवार की रात में छह डंपर को सीज किया था।
इसे भी पढ़ें: कल रात 12 बजे से बंद रहेगा लखनऊ हाईवे, पीएम के आगमन पर सतर्कता
एएसपी मानुष पारिक ने कहा कि रात में डंपर और ट्रेलर के तेज रफ्तार की शिकायत आने के बाद पांच जगहों पर पुलिस बैरिकेडिंग की है, ताकि ये सामान्य रफ्तार से चलें। चेकिंग के दौरान ओवर स्पीड में मिले 10 वाहनों को सीज कर दिया गया। दो नाबालिग भी वाहन चलाते मिले हैं। खनन विभाग को भी कार्रवाई के लिए पत्र भेजा गया है।