फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   SP workers Unique protest in front of buffalo for rising prices of petrol diesel

पेट्रोल-डीजल के बढ़ते दाम के खिलाफ सपा का अनोखा प्रदर्शन, भैंस के आगे बीन बजाकर जताया विरोध

Wed, 24 Jun 2020 08:16 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Wed, 24 Jun 2020 08:16 PM IST
विज्ञापन
SP workers Unique protest in front of buffalo for rising prices of petrol diesel
प्रदर्शन करते सपा कार्यकर्ता। - फोटो : अमर उजाला।

पेट्रोल-डीजल की मूल्य वृद्धि के खिलाफ समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने बुधवार को जिलाध्यक्ष नगीना प्रसाद साहनी की अगुवाई में कलेक्ट्रेट स्थित डीएम कार्यालय के सामने प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने महंगाई रोकने और पेट्रोल-डीजल का दाम घटाने की मांग को लेकर राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन डीएम के. विजयेंद्र पांडियन को सौंपा।

विज्ञापन


ज्ञापन के माध्यम से कार्यकर्ताओं ने कहा कि पिछले 16-17 दिन से डीजल-पेट्रोल के मूल्य में लगातार वृद्धि की जा रही है। देश, इतिहास के सबसे खराब आर्थिक दौर से गुजर रहा है। आम आदमी रोजी-रोटी की समस्या से परेशान है।
विज्ञापन


पेट्रोल-डीजल की मूल्य वृद्धि का प्रभाव सीधे आमजन के जनजीवन पर पड़ता है। इससे दैनिक उपयोग की वस्तुओं के मूल्य में भी बेतहासा वृद्धि हो रही है। किसान डीजल से ही अपना कृषि संबंधी कार्य करता है। आजादी के बाद से पहली बार ऐसा हुआ है कि डीजल और पेट्रोल के मूल्य में ज्यादा फर्क नहीं रह गया है। इससे आमजन और खासकर किसानों में भारी आक्रोश है।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रदर्शन व ज्ञापन सौंपने वालों में जियाउल इस्लाम, अवधेश यादव, अमरेंद्र निषाद, संजय पहलवान, किसान सिंह सैंथवार, मिर्जा कदीर बेग, राघवेंद्र तिवारी राजू, मुन्नीलाल यादव, रामनाथ यादव, नौशाद अहमद, जितेंद्र सिंह, कपिल मुनि यादव, सुरेंद्र यादव, हाजी शकील अंसारी, प्रमोद यादव, सुशीला भारती आदि शामिल रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed