फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   SP South will investigate policemen who tamper the victim of molestation

छेड़खानी की पीड़िता को टरकाने वाले पुलिस वालों की जांच करेंगे एसपी साउथ

Sat, 16 Jan 2021 01:26 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 16 Jan 2021 01:26 AM IST
विज्ञापन
SP South will investigate policemen who tamper the victim of molestation
छेड़खानी की पीड़िता को टरकाने वाले पुलिस वालों की जांच करेंगे एसपी साउथ
विज्ञापन

गोरखपुर। बांसगांव इलाके में छेड़खानी की पीड़ित महिला को टरकाने वाले पुलिस वालों की जांच एसपी साउथ अरुण कुमार सिंह करेंगे। एसएसपी का कहना है कि मामले में लापरवाही करने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
इस मामले में आरोप है कि हरनही चौकी इंचार्ज ने केस दर्ज कर कार्रवाई करने की जगह आरोपित को चौकी से छोड़ दिया और पीड़ित को बैरंग लौटा दिया। बाद में एसओ ने आरोपित रामाज्ञा को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपित को शुक्रवार को कोर्ट में पेश कर जेल भिजवा दिया। जानकारी के मुताबिक, महिला के पति की मौत हो चुकी है। वह एक प्राथमिक विद्यालय में दाई का काम करके जीवन यापन करती है। गांव के पास का ही रामाज्ञा विद्यालय आते-जाते अक्सर उससे छेड़खानी करता था।
विज्ञापन

महिला ध्यान नहीं देती थी, मगर बीते सोमवार की रात आरोपित ने सारी हदें पार कर दीं। आरोप है कि अकेले बाहर पाकर रामाज्ञा ने महिला के साथ अश्लील हरकत की। महिला अगले दिन सुबह फरियाद लेकर चौकी पर पहुंची और तहरीर दी। पुलिस ने उसकी फरियाद सुनी और आरोपित को भी पकड़ लिया, मगर फिर छोड़ दिया। मामला बृहस्पतिवार को थानेदार के संज्ञान में आया, तब पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार किया। आरोपित के खिलाफ केस भी दर्ज किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन सब के बीच तीन दिन तक महिला थाने से लेकर चौकी का चक्कर काटती रही और किसी ने उसकी बात पर ध्यान नहीं दिया। इस प्रकरण को एसएसपी ने गंभीरता से लिया है और जांच का आदेश देते हुए एसपी साउथ से जल्द रिपोर्ट मांगी है।

रात में आनन-फानन में दर्ज किया गया केस
पुलिस ने आनन-फानन में बृहस्पतिवार की रात में 8:45 बजे केस दर्ज किया। यह केस भी तब दर्ज किया गया, जब मीडिया ने थानेदार से संपर्क कर उनका पक्ष जानने की कोशिश की। पुलिस आरोपित को जेल भिजवाकर मामले की जांच में जुटी है।
प्रकरण की जांच एसपी साउथ को सौंपी गई है। रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
जोगेंद्र कुमार, एसएसपी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed