फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   SP councilor protest in water for road construction in Gorakhpur

गोरखपुर: सड़क निर्माण के लिए सपा पार्षद का बारिश में धरना, नगर आयुक्त ने मनाया

Thu, 20 May 2021 08:27 PM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Thu, 20 May 2021 08:27 PM IST
सार

नगर आयुक्त के आश्वासन के बाद बेतियाहाता वार्ड के पार्षद ने खत्म किया धरना, दो साल पहले बनाया गया था इस्टीमेट

विज्ञापन
SP councilor protest in water for road construction in Gorakhpur
पानी में धरने पर बैठे सपा पार्षद। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

गोरखपुर शहर के बेतियाहाता दक्षिणी में दुर्गा मंदिर के पास की सड़क को बनाने की मांग के लिए बेतियाहाता वार्ड से सपा पार्षद विश्वजीत त्रिपाठी ने गुरुवार को बारिश के पानी में बैठकर धरना दिया। दुर्गा मंदिर के पास गंदे पानी में ही धरने की सूचना पर सिटी मजिस्ट्रेट अभिनव रंजन श्रीवास्तव व नगर निगम के अफसर पहुंचे। नगर आयुक्त अविनाश सिंह ने फोन पर पार्षद से बात की और सड़क बनवाने का आश्वासन दिया। इसके बाद धरना खत्म हुआ।

विज्ञापन


दुर्गा मंदिर से लेकर महेवा फलमंडी तक सड़क और नाली खराब है। बारिश में जलभराव होता है। घरों में पानी घुस जाता है। लिहाजा, पार्षद ने सड़क को ऊंचा कराने के साथ ही नाला निर्माण का प्रस्ताव दिया लेकिन कुछ नहीं हो सका। गुरुवार को तेज बारिश हुई तो आसपास के घरों में पानी घुसने की शिकायत मिली।
विज्ञापन


इससे नाराज पार्षद पानी से लबालब सड़क के बीचो बीच धरने पर बैठ गए। सुबह करीब 10 बजे शुरू हुआ पार्षद का धरना नगर आयुक्त अविनाश सिंह के आश्वासन के बाद दोपहर करीब दो बजे खत्म हुआ। मुख्य अभियंता सुरेश चंद ने बताया कि महीने भर के अंदर मलबा और स्टोन डस्ट डालकर सड़क को ऊंचा कर दिया जाएगा। बजट आवंटित होन के बाद सड़क बनवाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


नगर आयुक्त के फोन पर माने पार्षद
सबसे पहले जलकल के महाप्रबंधक एसपी श्रीवास्तव पार्षद से बात करने गए लेकिन सफलता नहीं मिली। नगर निगम के मुख्य अभियंता सुरेश चंद की बात भी नहीं मानी। सिटी मजिस्ट्रेट अभिनव रंजन श्रीवास्तव का प्रयास भी सार्थक नहीं हुआ। नगर आयुक्त ने फोन पर बात की, तब जाकर धरना खत्म हुआ।


दो साल पहले 65 लाख का तैयार हुआ था इस्टीमेट
पार्षद विश्वजीत त्रिपाठी का कहना है कि दो साल पहले ही सड़क और गलियों के लिए 65 लाख रुपये का इस्टीमेट तैयार हुआ था। लेकिन टेंडर नहीं निकाला गया। इससे 250 परिवारों को परेशानी होती है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed