फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   SP candidate Rambhual wife arms licenses will be canceled

UP Election 2022: सपा प्रत्याशी रामभुआल की पत्नी के असलहों के लाइसेंस होंगे निरस्त

Wed, 16 Feb 2022 10:17 AM IST
vivek shukla संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया।
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया। Published by: vivek shukla Updated Wed, 16 Feb 2022 10:17 AM IST
सार

सपा प्रत्याशी रामभुआल निषाद रविवार को मदनपुर कस्बे में प्रचार कर रहे थे। पूर्व मंत्री के साथ प्रचार के दौरान दो असलहाधारी भी मौजूद हैं। इस पर पुलिस ने धारा 144 का उल्लंघन, आर्म्स एक्ट, चुनाव आचार संहिता और कोविड प्रोटोकाल के नियमों का उल्लंघन पाया।

विज्ञापन
SP candidate Rambhual wife arms licenses will be canceled
रामभुआल निषाद। (file) - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

देवरिया जिले के रूद्रपुर से समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी और पूर्व मंत्री रामभुआल निषाद के साथ प्रचार में असलहा लेकर चलने पर एसपी व डीआईजी डॉ. श्रीपति मिश्र ने सख्त रूख अख्तियार किया है। उन्होंने कहा कि लाइसेंस को निरस्त करने की कार्रवाई की जा रही है।  
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, मदनपुर थाना क्षेत्र में प्रचार के दौरान असलहे के साथ सोशल मीडिया पर वायरल हुए वीडियो के आधार पर पुलिस नेरविवार को मुकदमा दर्ज किया था। पुलिस को जानकारी मिली है कि दोनों असलहा पूर्व मंत्री की पत्नी मीरा देवी के नाम से जारी हुए है, जिसमें प्रत्याशी की ससुराल तरकुलवा थाना क्षेत्र के जमुनी गांव का पता दर्शाया गया है।  
विज्ञापन


सपा प्रत्याशी रामभुआल निषाद रविवार को मदनपुर कस्बे में प्रचार कर रहे थे। पूर्व मंत्री के साथ प्रचार के दौरान दो असलहाधारी भी मौजूद हैं। इस पर पुलिस ने धारा 144 का उल्लंघन, आर्म्स एक्ट, चुनाव आचार संहिता और कोविड प्रोटोकाल के नियमों का उल्लंघन पाया। मदनपुर थाने में मुकदमा दर्ज किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed