{"_id":"5ee8153013bee362f6127824","slug":"south-korean-rapid-kit-will-test-for-corona-infection-in-30-minutes","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"अब नहीं होगी देरी, 30 मिनट में हो जाएगी कोरोना के संक्रमण की जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब नहीं होगी देरी, 30 मिनट में हो जाएगी कोरोना के संक्रमण की जांच
Tue, 16 Jun 2020 06:11 AM IST
अवधेश कुमार
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर
Published by: अवधेश कुमार
Updated Tue, 16 Jun 2020 06:11 AM IST
विज्ञापन
कोरोना वायरस की जांच
- फोटो : Amar Ujala
कोरोना वायरस के संक्रमण का पता अब और तेजी और सटीक तरीके से लग सकेगा। दक्षिण कोरियाई रैपिड किट से संक्रमण की जांच का नतीजा महज 30 मिनट में सामने आ जाएगा। आईसीएमआर (इंडियन काउंसिल ऑफ मेडिकल रिसर्च ) और एम्स को किट से जांच के नतीजे बेहद सटीक मिले हैं।
आरएमआरसी के निदेशक डॉ. रजनीकांत ने बताया कि किट का नाम स्टैंडर्ड क्यू कोविड-19 एंटीजन डिडक्शन किट है। इसे आईसीएमआर के साथ एम्स ने भी जांचा है। रिपोर्ट सटीक है। किट का उत्पादन कोरियाई कंपनी के हरियाण के मानेसर स्थित फैक्ट्री में शुरू हो गया है। इससे सिर्फ नेजल स्वाब का नमूना लेकर जांच किया जा सकता है। दो डिग्री सेल्सियस से लेकर 30 डिग्री सेल्सियस तापमान में यह सटीक रिजल्ट देती है।

Trending Videos
आरटीपीसीआर और सीबीनेट से जांच की जरूरत नहीं पड़ेगी
स्टैंडर्ट क्यू कोविड-19 किट से जांच के बाद आरटीपीसीआर और सीबीनेट मशीन से जांच की जरूरत नहीं पड़ेगी। किट की जांच में अगर व्यक्ति निगेटिव आता है तो उसे सही माना जाएगा। इससे पहले रैपिड टेस्ट किट चीन से आई थी लेकिन परिणाम बेहतर न आने पर सभी किट आईसीएमआर ने वापस कर दी थी।