{"_id":"60c21a348ebc3e14dd3f3951","slug":"sonauli-businessman-fined-five-and-half-crores-in-nepal","type":"story","status":"publish","title_hn":"नेपाल: सोनौली के व्यापारी पर लगा साढ़े पांच करोड़ का जुर्माना, इस वजह से हुआ था गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नेपाल: सोनौली के व्यापारी पर लगा साढ़े पांच करोड़ का जुर्माना, इस वजह से हुआ था गिरफ्तार
Thu, 10 Jun 2021 07:27 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला नेटवर्क, महराजगंज।
अमर उजाला नेटवर्क, महराजगंज।
Published by: vivek shukla
Updated Thu, 10 Jun 2021 07:27 PM IST
सार
नेपाल कस्टम राजस्व चोरी के आरोप में पांच महीने पहले हुआ था गिरफ्तार, 5 करोड़ 50 लाख 84 हजार रुपये का लगा जुर्माना।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : पीटीआई
विस्तार
नेपाल कस्टम राजस्व चोरी के आरोप में भैरहवां राजस्व अनुसंधान विभाग ने बीते जनवरी माह में एक भारतीय और एक नेपाली नागरिक को बेलहिया से गिरफ्तार किया था। अब दोनों पर साढ़े पांच करोड़ रुपये का जुर्माना लगाया गया है। आरोप है कि दोनों युवक भारत से आने वाले सामानों पर राजस्व चोरी और अवैध रास्तों से नेपाल में सामान भेजने और हुंडी करोबार में लिप्त थे।
विज्ञापन
गुरुवार की दोपहर राजस्व अनुसंधान विभाग रुपेनदही के सूचना अधिकृत भविश्वेर पांडेय ने बताया कि सारे सबूत और कागजातों की जांच करने के बाद विभाग ने श्याम कुमार बनिया निवासी भैरहवां और मनमोहन जायसवाल निवासी सोनौली के खिलाफ 5 करोड़ 50 लाख 84 हजार रुपये जुर्माना लगाया है।
विज्ञापन
इन दोनों के खिलाफ उच्च अदालत तुलसीपुर में मुकदमा दर्ज करा कर विभाग द्वारा लगाए गए जुर्माना की मांग की गई है। बताया कि आरोपी पिछले कई वर्षों से रुपेनदही सीमा के भैरहवां कस्टम से चोरी करते आए हैं।
विज्ञापन
सूचना अधिकृत ने बताया की वर्षों से भैरहवा कस्टम में राजस्व चोरी का खेल चल रहा जिसमें कुछ व्यापारी और कस्टम एजेंट भी शामिल हैं, जो आलू, प्याज, मोबाइल फोन, मोटर पार्ट्स, कपड़ा सहित अन्य सामानों के राजस्व चोरी के मामले पकड़े गए हैं। कार्रवाई की तैयारी की जा रही है।