लालच में गए जेल: जमीन बेचने से नाराज हुआ बेटा, मौसेरे भाई संग मिलकर पिता के हत्या की कोशिश की
एसपी साउथ अरुण कुमार सिंह ने कहा कि तहरीर के आधार पर पुलिस ने बेटे और उसके मौसेरे भाई पर हत्या की कोशिश का केस दर्ज कर लिया। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर जेल भिजवा दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गोरखपुर जिले में बड़हलगंज इलाके के बैरियाखास गांव के पास जमीन बेचने से नाराज बेटे ने मौसेरे भाई के साथ मिलकर पिता हीरालाल साहनी (49) की हत्या की कोशिश की। आरोप है कि दोनों गला रेतकर पिता की हत्या करने का प्रयास कर रहे थे, लेकिन वह किसी तरह से बचकर चौकीदार हरिवंश यादव के घर पहुंच गया। हरिवंश यादव की तहरीर पर पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपी बेटे और उसके मौसेरे भाई को गिरफ्तार कर लिया है।
आरोपियों को पुलिस ने कोर्ट में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया। पुलिस ने घटना में इस्तेमाल चाकू बरामद कर लिया। आरोपी बेटा विशाल साहनी आजमगढ़ के रौनापार थाना क्षेत्र के भैसाड़े गांव और उसका मौसेरा भाई संदीप बड़हलगंज के मैभरा गांव का निवासी है।
इसे भी पढ़ें: बदल रहा है गोरखपुर: शहर के बीचोबीच बनेगा लेक व्यू, परिवार संग कर सकेंगे सैर-सपाटा
पुलिस के मुताबिक, घायल हीरालाल साहनी मुंबई में रहता था। कुछ दिनों पहले गांव आया था। वह नशे का आदी है और जमीन बेचने की फिराक में था। इस बात से विशाल काफी नाराज था। विशाल ने मौसेरे भाई संदीप के साथ हत्या की साजिश रची और मंगलवार की रात में पिता को शराब पिलाने के बहाने पास के बड़हलगंज इलाके के बैरियाखास गांव के पास ले आया। वहां पर चाकू से उसका गला रेतकर हत्या की कोशिश की गई, लेकिन किसी तरह से बचकर हीरालाल गांव के राजी टोला में भागकर चौकीदार हरिवंश के घर पहुंच गया।
चौकीदार ने घायल को मेडिकल कॉलेज इलाज के लिए भेजा। दिनभर तहरीर का इंतजार करने के बाद बुधवार की शाम में चौकीदार ने थाने में इसकी लिखित सूचना दी थी। पुलिस केस दर्ज कर आरोपियों की तलाश में जुटी थी। बृहस्पतिवार को पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।
एसपी साउथ अरुण कुमार सिंह ने कहा कि तहरीर के आधार पर पुलिस ने बेटे और उसके मौसेरे भाई पर हत्या की कोशिश का केस दर्ज कर लिया है। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर जेल भिजवा दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।