फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   son killed his father and threw several pieces of the dead body in a suitcase

Gorakhpur: बेटे ने पिता के किए कई टुकड़े, फिर सूटकेस में भरकर गली में फेंका, संपत्ति के लालच में की वारदात

Sun, 12 Mar 2023 12:53 PM IST
अभिषेक वर्मा अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर Published by: अभिषेक वर्मा Updated Sun, 12 Mar 2023 12:53 PM IST
सार

गोरखपुर के तिवारीपुर इलाके में शनिवार आधी रात दिल दहलाने वाली घटना सामने आई है। बेटे ने पिता के शरीर के कई टुकड़े कर सूटकेस में भरकर फेंक दिया। आरोपी बेटे को गिरफ्तार कर पुलिस ने केस दर्ज किया है।

विज्ञापन
son killed his father and threw several pieces of the dead body in a suitcase
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

गोरखपुर में शनिवार रात संपत्ति के लालच में तिवारीपुर इलाके में बेटे ने पिता मधुर मुरली गुप्ता (62) की गला काटकर हत्या कर दी। इसके बाद उसने शव के टुकड़े कर सूटकेस में भरकर गली में छिपा दिया। आरोपी के भाई की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव के टुकड़े बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, तिवारीपुर इलाके के सूरजकुंड आवास विकास कॉलोनी में मधुर मुरली गुप्ता परिवार के साथ रहते थे। इन दिनों संपत्ति को लेकर उनके बेटों में विवाद चल रहा है। बताया जा रहा है इसी विवाद में बेटे प्रिंस कुमार गुप्ता और संतोष ने पिता को अकेला पाकर सिलबट्टे से सिर पर हमला कर दिया जिससे उनकी मौत हो गई। इसके बाद धार और सिर को अलग कर कई टुकड़ों में काट दिया।
विज्ञापन


फिर भाई के कमरे से सूटकेस लाया और उस सूटकेस में शव के टुकड़ों को रखकर घर के पीछे वाली गली में छिपा दिया। एसपी सिटी कृष्ण कुमार बिश्नोई ने बताया कि तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। संपत्ति के लालच में वारदात की बात सामने आई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed