फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Small and medium farmers will be given priority in purchasing paddy.

Gorakhpur News: छोटे व मध्यम किसानों को धान खरीद में दी जाएगी प्राथमिकता

Sun, 08 Oct 2023 01:48 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर Updated Sun, 08 Oct 2023 01:48 AM IST
विज्ञापन
Small and medium farmers will be given priority in purchasing paddy.
पहली नवंबर से 24 फरवरी तक की जाएगी धान की खरीद
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
गोरखपुर। जिलाधिकारी कृष्णा करुणेश ने कहा है कि धान की खरीद में छोटे एवं मध्यम किसानों को प्राथमिकता दी जाएगी। ऐसे किसान जिनकी उपज 60 क्विंटल से कम है उनको वरीयता दी जाएगी। धान की खरीद पहली नवंबर से 24 फरवरी तक होगी। उसका समर्थन मूल्य 2183 रुपये निर्धारित है। जबकि ग्रेड ए धान के लिए 2203 रुपये मूल्य निर्धारित किया गया है।

डीएम ने अपने आदेश में कहा है कि किसानों की सुविधा के लिए रविवार एवं अवकाश के दिन को छोड़कर क्रय केंद्र प्रतिदिन सुबह 9 बजे से शाम 5 तक खुले रखे जाएंगे। उन्होंने बताया कि अपर जिलाधिकारी (वि०/रा०) को जिला खरीद अधिकारी बनाया गया है। उन्होंने कहा की क्रय केंद्रों पर किसानों के लिए स्वच्छ पेयजल, वाहन पार्किंग, प्रकाश, धान की सुरक्षा हेतु त्रिपाल आदि की व्यवस्था सुनिश्चित की जाएगी। किसान जनपद के किसी भी क्रय केंद्र पर अपना धान टोकन प्राप्त कर बेच सकेगा। धान क्रय केंद्रों पर बिक्री हेतु कृषक को स्वयं या जनसेवा केंद्र के माध्यम से खाद्य विभाग के पोर्टल www.fcs.up.gov.in पर पंजीकरण कराना अनिवार्य होगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed