{"_id":"5ea952eaa041f753cc59f5fd","slug":"six-year-old-child-died-due-to-road-accident-in-maharajganj","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेटे का इलाज कराने के लिए गोरखपुर आए थे परिजन, नहीं पता था ऐसे मिलेगी मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बेटे का इलाज कराने के लिए गोरखपुर आए थे परिजन, नहीं पता था ऐसे मिलेगी मौत
Wed, 29 Apr 2020 07:06 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर
Published by: vivek shukla
Updated Wed, 29 Apr 2020 07:06 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : सोशल मीडिया
उत्तर प्रदेश के महराजगंज जिले के पनियरा क्षेत्र के अड़बड़हवां (बरवास) ईट भठ्ठे के पास डंपर की चपेट में आने से विनय सहानी (6) की मौके पर मौत हो गई। वहीं इस हादसे में चाचा ध्रुवचंद सहानी (28) गंभीर रूप से घायल थे और इलाज के दौरान अस्पताल में दम तोड़ दिया। दुर्घटना की जानकारी मिलते ही पनियरा पुलिस मौके पर पहुंच गई और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दी।
विज्ञापन
मिली जानकारी के मुताबिक बुधवार की सुबह ध्रुवचंद मोटरसाइकिल से अपने भतीजे विनय सहानी और भाभी सुशीला देवी को साथ लेकर गोरखपुर विनय का इलाज कराने के लिए गए थे।
विज्ञापन
गोरखपुर से इलाज कराकर घर वापस लौट रहे थे। इस दौरान गांव के सिवान में स्थित ईंट भट्ठे के पास मिट्टी लादकर आ रही, डंपर की चपेट में आने से किशोर की मौत हो गई।
विज्ञापन
वहीं इस हादसे में चाचा गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। वही मां सुशीला देवी बाल-बाल बच गई।
घटना की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। हादसे के बाद सुशीला देवी बार-बार बेहोश हो जा रही थी। विनय सहानी नर्सरी का छात्र था, जो गांगीबाजार के पास भवानीपुर मे पढ़ता था।
थानाध्यक्ष दिलीप कुमार शुक्ला ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।