फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Six temporary ponds ready for idol immersion

Gorakhpur News: प्रतिमा विसर्जन के लिए छह अस्थायी पोखरे तैयार

Thu, 31 Oct 2024 09:45 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर Updated Thu, 31 Oct 2024 09:45 PM IST
विज्ञापन
Six temporary ponds ready for idol immersion
गोरखपुर। दीपोत्सव के उपरांत मां लक्ष्मी और भगवान गणेश की प्रतिमाओं के विसर्जन के लिए नगर निगम की तैयारियां अंतिम चरण में हैं। एकला बांध पर बनाए गए चार पोखरों समेत महेसरा और डोमिनगढ़ में बनाए गए एक-एक अस्थायी पोखरे की साफ सफाई करा दी गई है।
विज्ञापन

बैरिकेडिंग और लाइट लगाने का काम भी जोरों पर चल रहा है। पोखरों तक के एप्रोच मार्ग की मरम्मत का काम भी पूरा हो गया है। फिलहाल, सभी प्रतिमा विसर्जन स्थल पर कंट्रोल रूम बनाने के साथ सीसी कैमरे भी लगाए जा रहे हैं।
विज्ञापन

इन्हीं अस्थायी पोखरों में गणेश उत्सव और नवरात्र के दौरान दुर्गा प्रतिमाओं का विसर्जन हुआ था। एकला बंधे पर तीन पोकलेन से पोखरों की सफाई की गई। मुख्य अभियंता संजय चौहान ने कहा कि पोखरे तैयार हैं। सफाई कराकर शुक्रवार से पानी भरने का काम शुरू कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन सभी अस्थायी पोखरों के पास कंट्रोल रूम भी बनाया गया है। अपर नगर आयुक्त निरंकार सिंह ने बताया कि महानगर के सभी 21 चौक चौराहों पर दिवाली के मद्देनजर सजावट की गई है।

नगर निगम की सभी आवासीय एवं सरकारी भवनों की सजावट के साथ महानगर के सभी वार्डों में 3500 प्रकाश बिंदु प्रकाशित किए गए हैं। कई वार्डों में सार्वजनिक स्थानों पर सोलर हाईमास्ट भी लगाए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed