{"_id":"5feee0788ebc3e3b6366f54e","slug":"six-accused-arrested-in-manjeet-murder-case-of-gorakhpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो साल पहले आशनाई में हुई थी युवक की हत्या, एक ही परिवार के छह आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो साल पहले आशनाई में हुई थी युवक की हत्या, एक ही परिवार के छह आरोपी गिरफ्तार
Fri, 01 Jan 2021 02:12 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Fri, 01 Jan 2021 02:12 PM IST
विज्ञापन
arrest
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोरखपुर जिले के सहजनवां इलाके में दो साल नौ माह पहले हुई मंजीत की हत्या मामले में पुलिस ने एक ही परिवार के छह आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इन सबको कोर्ट में पेश किया गया, जहां से जेल भेजा गया। इस वारदात का पर्दाफाश एसपी क्राइम अशोक वर्मा ने पुलिस लाइंस में किया।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक, वारदात तीन मार्च 2018 की है। मंजित की हत्या के मामले में अब राम सागर सिंह, उसके भाई पवन सिंह, विनोद सिंह, परमेंद्र सिंह, अखिलेश और संध्या को गिरफ्तार किया गया है। एसपी क्राइम ने बताया कि छह आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। सभी आरोपी एक ही परिवार के हैं।
विज्ञापन
एसपी क्राइम के मुताबिक सहजनवां के मंजीत की तीन मार्च 2018 को हत्या हुई थी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर पहले जितेंद्र शुक्ला, सत्येंद्र शुक्ला और शिवेंद्र शुक्ला के खिलाफ केस दर्ज किया था। पुलिस ने मामले की जांच की, मगर किसी नतीजे पर नहीं पहुंच सकी। लिहाजा, विवेचना क्राइम ब्रांच को ट्रांसफर कर दी गई। क्राइम ब्रांच ने मामले की विवेचना की तो पता चला कि मंजीत की हत्या आशनाई में की गई थी। छानबीन में गिरफ्तार आरोपियों का नाम सामने आया।
विज्ञापन
बेगुनाह साबित हुए पहले के तीन नामजद
मंजीत की हत्या के मामले में पहले नामजद जितेंद्र शुक्ला, सत्येंद्र शुक्ला और शिवेंद्र शुक्ला बेगुनाह साबित हुए हैं। पुलिस जल्द ही मुकदमों से तीनों का नाम हटा सकती है। बेगुनाह साबित होने पर जितेंद्र, सत्येंद्र व शिवेंद्र के परिजनों ने खुशी जताई है। उन्होंने कहा कि बदनामी का दाग अब धुल जाएगा, लेकिन जो ज्यादती सही गई, वह कभी नहीं भूल पाएंगे। इस मामले में गलत ढंग से फंसाया गया था। क्राइम ब्रांच की जांच में सब साफ हो गया है।