फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Sitanjali accused of killing husband will observe Karva Chauth fast for her lover.

Karva Chauth: पति की हत्यारोपी महिला, प्रेमी के लिए रखेगी करवा चौथ व्रत; जेलकर्मी भी हैरान

Wed, 01 Nov 2023 11:08 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: गोरखपुर ब्यूरो Updated Wed, 01 Nov 2023 11:08 AM IST
सार

गोरखपुर जिला जेल में करीब 100 महिला बंदी हैं। इनमें से करीब 35 पर पति की हत्या का आरोप है। इनमें से 17 बंदी जेल में करवा चौथ व्रत रहेंगी। जेल अधीक्षक दिलीप कुमार पांडेय ने बताया कि करवाचौथ व्रत रखने वाली बंदियों के लिए सारे इंतजाम किए जा रहे हैं।

विज्ञापन
Sitanjali accused of killing husband will observe Karva Chauth fast for her lover.
सितांजली ने प्रेमी संग मिलकर पति को उतारा था मौत के घाट। (फाइल) - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

पति की हत्या के आरोप में जेल में बंद सितांजली भी इस बार जेल में अपने प्रेमी बृजमोहन के लिए करवा चौथ का व्रत रखेगी। वहीं, 16 अन्य महिला बंदी भी व्रत रहेंगी। इसके लिए जेल प्रशासन ने तैयारी पूरी कर ली है। व्रत रहने वाली 17 बंदियों को पूजा सामग्री भी मुहैया कराई जाएगी।

विज्ञापन


गोरखपुर जिला जेल में करीब 100 महिला बंदी हैं। इनमें से करीब 35 पर पति की हत्या का आरोप है। इनमें से 17 बंदी जेल में करवा चौथ व्रत रहेंगी। व्रत रखने वाली महिला बंदियों में गीडा के मल्हीपुर की सितांजली के अलावा विजयलक्ष्मी, गुड्डी, अनुपमा, रमिता, निशा, संगम, सुमन पत्नी शैलेन्द्र, अंजनी, बलवंती, प्रमिला, माला, सुमन, कतवारी, सुशीला, रीता व रीमा शामिल हैं। जेल अधीक्षक दिलीप कुमार पांडेय ने बताया कि करवाचौथ व्रत रखने वाली बंदियों के लिए सारे इंतजाम किए जा रहे हैं।
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें: जयमाल स्टेज पर असलहे के साथ दूल्हा-दुल्हन की फोटो वायरल...पुलिस ने शुरू की जांच

विज्ञापन
विज्ञापन

7 अप्रैल 2023 को सितांजली के पति की हुई थी हत्या

व्रत रहने वाली सितांजली की शादी 2020 में रामानंद से हुई थी। 2021 में रामानंद दुबई चला गया। इधर, सितांजली का प्रेम उसके ननद के देवर बृजमोहन से हो गया। आरोप है कि 6 अप्रैल 2023 को रामानंद दुबई से आया तो सितांजली ने नींद की दवा खिला दी।

इसे भी पढ़ें: भौकाल नहीं अब जेल का ख्याल...16 हजार असलहों का कोई नहीं लिवाल

फिर प्रेमी बृजमोहन व उसके दोस्त अशोक के संग मिलकर गला दबाकर हत्या की। शव तालाब में फेंकवा दिया। पुलिस ने केस दर्ज कर सितांजली, रामानंद और अशोक को गिरफ्तार कर लिया। एक जुलाई 2033 को पुलिस ने तीनों के खिलाफ चार्जशीट कोर्ट में दाखिल कर दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed