सिकरीगंज हत्याकांड: शव रखकर तीन घंटे प्रदर्शन, एनकाउंटर पर अड़े- शाम को मानें, सुबह फिर चौराहे पर रख दिया शव
अहिरौली खुर्द में सोमवार को आदेश चौधरी की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। मंगलवार शाम छह बजे पोस्टमार्टम के बाद जब शव पहुंचा तो परिजन और ग्रामीण हंगामा करने लगे। किसी तरह परिजनों को समझाकर प्रशासन ने घर वापस भेजा। बुधवार सुबह फिर परिजनों व ग्रामीणों ने आरोपियों के एंकाउंटर की मांग को लेकर शव सड़क पर रखकर प्रदर्शन शुरू कर दिया।
विस्तार
सिकरीगंज (गोरखपुर)। अहिरौली खुर्द में सोमवार को आदेश चौधरी की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। बुधवार सुबह परिजनों ने फिर ढेबरा बाजार में शव रखकर गोरखपुर- सिकरीगंज मार्ग जाम कर दिया।
एक घंटे जाम के बाद एसपी और एसडीएम ने समझा कर दाह संस्कार के लिए भेजा शव। पुलिस की मौजूदगी में सिकरीगंज घाट पर अंतिम संस्कार हो रहा है।
लोग आरोपियों के एनकाउंटर की मांग कर रहे थे। रास्ते में एसडीएम खजनी और एसपी दक्षिणी ने भीड़ को रोककर समझाया और मांग मानने के लिए पत्र पर हस्ताक्षर किए, तब जाकर परिजन रात करीब 8:45 बजे लौटे। करीब तीन घंटे तक गांव में हंगामा चला। अब बुधवार को शव का अंतिम संस्कार किया जाएगा। एहतियात के तौर पर गांव में पुलिस फोर्स भी तैनात कर दी गई है।
बता दें कि अहिरौली खुर्द में चार साल पहले आरोपी और पीड़ित पक्ष के बच्चों के बीच गांव में ही क्रिकेट खेलने के दौरान विवाद हो गया था। तब विनोद ने बच्चों को डांटकर भगा दिया था। तभी से दोनों पक्षों में रंजिश चल रही थी।
अभी वह वापस ही आ रहे थे, तभी गांव में संतोष तिवारी के घर से हरि कीर्तन भोज कार्यक्रम से निकलते समय आदेश चौधरी पर बृजेश और आदित्य ने हमला बोला दिया। पहले आदेश पर हॉकी-डंडे से हमला किया, जब वह नीचे गिर गया तब आरोपियों ने गोलियां बरसा दीं।
गोली उसके हाथ और पैर पर लगी थी। पुलिस की मदद से उसे जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। परिजनों ने पुलिस की लापरवाही को लेकर जिला अस्पताल में हंगामा भी किया था।
एसपी दक्षिणी जितेंद्र कुमार ने बताया कि आरोपियों की धरपकड़ चल रही है। गिरफ्तारी के लिए तीन टीमें लगाई गई हैं। मंगलवार को एक आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। परिजनों को समझा दिया गया है। बुधवार को दाह संस्कार होगा। गांव में पुलिस फोर्स तैनात कर दी गई है।