फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Shot fired for cigarette money one seriously injured

Sahajnawa: सिगरेट के पैसों को लेकर चला दी गोली, एक गंभीर रूप से घायल, पुलिस ने चार लोगों को हिरासत में लिया

Thu, 09 Mar 2023 02:30 AM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, सहजनवा
अमर उजाला नेटवर्क, सहजनवा Published by: Digvijay Singh Updated Thu, 09 Mar 2023 02:30 AM IST
सार

 पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। अभी किसी से तहरीर नहीं मिली है।पुलिस दोनों पक्षों से चार लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।

विज्ञापन
Shot fired for cigarette money one seriously injured
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

सहजनवा के पाली थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत रंदौली उर्फ मठिया के केशवाखोर टोला में शिव मन्दिर के पास गुमटी की दुकान पर बुधवार को होली खेलने के दौरान पुरानी रंजिश व सिगरेट के पैसे देने के दौरान विवाद हो गया। विवाद के दौरान मनबढ़ युवक ने घर के अन्दर से तमंचा निकालकर गोली चला दिया। जिसमें मित्र के ननीहाल में होली मिलने गये युवक के कमर में गोली लगने से गम्भीर रूप से घायल हो गया।

विज्ञापन

स्थानीय लोग उपचार के लिए उसे सीएचसी पाली ठर्रापार ले गये। जहां से डॉक्टर ने गम्भीर हालत देखते हुए मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया है। उधर सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। अभी किसी से तहरीर नहीं मिली है।पुलिस दोनों पक्षों से चार लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।

विज्ञापन

 

क्षेत्र के रन्दौली उर्फ मठिया के टोला केशवाखोर में दोपहर बाद ग्रामीणों की टोली रंदौली उर्फ मठिया होली में मिलने जा रही थी। बताया जा रहा है कि शिव मन्दिर के पास गुमटी के सिगरेट के पैसे को लेकर विवाद हो गया। किसी तरह विवाद शान्त हो गया उसके बाद होली मिलने के बाद ग्रामीणों की टोली पुनः शिव मन्दिर पहुंची तो हुङदंगई में विवाद हो गया। आरोप है कि केशवाखोर निवासी युवक अमरजीत सिंह घर से तमंचा लाकर गोली चला दिया। गोली क्षेत्र के बौंडरा गांव निवासी रामदरश के 21वर्षीय बेटे रणविजय प्रजापति की कमर में लग गई। मिली जानकारी के मुताबिक दोनों पक्षों में पुराना विवाद चला आ रहा है। उधर सूचना पर पहुंची पुलिस घायलों को उपचार के लिए अस्पताल ले गयी। दोनों पक्षों से चार लोगों को हिरासत मे लेकर पूछताछ की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed