फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Shops removed from Nandanagar bus stand, campaign will continue

Gorakhpur News: नंदानगर बस स्टैंड से हटाई गईं दुकानें, जारी रहेगा अभियान

Sun, 08 Oct 2023 01:37 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर Updated Sun, 08 Oct 2023 01:37 AM IST
विज्ञापन
Shops removed from Nandanagar bus stand, campaign will continue
नंदानगर बस स्टैंड से हटाई गईं दुकानें, जारी रहेगा अभियान
विज्ञापन


नगर निगम ने वसूला 1700 रुपये जुर्माना



संवाद न्यूज एजेंसी



गोरखपुर। एयरफोर्स की ओर से सुरक्षा को लेकर जताई गई चिंता के बाद शनिवार को नगर निगम की ओर से नंदानगर निजी बस स्टैंड परिसर में स्थित खानपान की दुकानों पर कार्रवाई की। स्वच्छ भारत मिशन के नोडल अधिकारी डॉ. मणि भूषण तिवारी ने अभियान चलाकर खानपान की दुकानों को हटवाया गया। गंदगी फैलाने के आरोप में दुकानदारों का चालान काटकर 1700 रुपये जुर्माना भी वसूला गया।
अधिकारियों का कहना है कि दुकान लगाने पर कार्रवाई होगी। शुक्रवार को अमर उजाला ने चील-कौओं से विमानों को खतरा एयरफोर्स की चिंता का समाधान खोजेंगे अफसर खबर का प्रकाशन किया था। इसके बाद नगर निगम प्रशासन हरकत में आया है।
विज्ञापन

शहर में जाम रोकने के लिए बिहार से आने वाली निजी बसों को नंदानगर बस स्टैंड पर खड़ा किया जा रहा है। बस स्टैंड बनने के बाद यहां पर दुकानें लग गई हैं। खाने-पीने की चीजें बिकने से इस क्षेत्र में पक्षी उड़ेंगे। इससे क्षेत्र में पक्षियों का आना-जाना बढ़ जाएगा, जिससे विमानों केे उड़ान में खतरा हो सकता है। इस मामले में एयरफोर्स के अधिकारियों ने नगर निगम के अधिकारियों को मौखिक सूचना दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

शनिवार को नगर निगम के अधिकारियों ने नंदानगर के प्राइवेट बसों के लिए बनाए गए स्टैंड का दौरा किया। ठेले वाली दुकानें हटाने के बाद हिदायत दी कि निजी बसों के स्टैंड एरिया में खानपान की कोई दुकान न लगाएं। किसी तरह की गंदगी न फैलाएं। अधिकारियों ने कहा कि इस संबंध में आगे भी कार्रवाई जारी रहेगी।



नगर निगम में लगी प्लास्टिक बोतल कटर मशीन

गोरखपुर। नगर निगम के मुख्य गेट के पास शनिवार को चार प्लास्टिक मशीनों का शुभारंभ हुआ। अपर नगर आयुक्त शिवपूजन यादव, पार्षद जिलाउल इस्लाम, चंद्रभान प्रजापति, जुबैद आदि इसका शुभारंभ करते हुए कहा कि प्लास्टिक की बोतल को जहां-तहां फेंकने के बजाय यहां लाकर उसे नष्ट कराएं। सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय के अधीन एनएसडीएफडीसी के निदेशक दुर्गा प्रसाद राय की मदद से यह प्लांट लगाया गया है। यह मशीन प्लास्टिक की बोतलों को छोटे-छोटे टुकड़ोें में काट देती है। इस दौरान डॉ. मणिभूषण तिवारी, संतोष मिश्रा, सुरेंद्र सिंह, एनडी पांडेय आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed