फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Shopping continued throughout the night on moonlit night in Gorakhpur, Eid market decorated

Gorakhpur News: चांद रात में सजा ईद का बाजार.. खूब उमड़े खरीदार- पूरी रात रोशनी से रहा गुलजार

Thu, 11 Apr 2024 10:24 AM IST
रोहित सिंह अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Published by: रोहित सिंह Updated Thu, 11 Apr 2024 10:24 AM IST
विज्ञापन
Shopping continued throughout the night on moonlit night in Gorakhpur, Eid market decorated
ईद की तैयारी को लेकर रेती चौक के पास खरीदारी करते लोग - फोटो : अमर उजाला
मुकद्दस रमजान के 30 रोज़े पूरे हो गए। रोजेदारों ने रोजा रखने के साथ नमाज और सदका व खैरात के जरिए अल्लाह को राजी करने की भरपूर कोशिश की। बुधवार शाम रोजेदारों ने रोजा-इफ्तार के बाद अपने-अपने घरों की छतों से ईद के चांद का दीदार किया। ईद के चांद की औपचारिक घोषणा की गई।
विज्ञापन


ईद का चांद निकलने के साथ ही बाजार गुलजार हो गए। मस्जिदों में दस दिनों के एतिकाफ पर बैठे रोजेदार, अल्लाह का शुक्र अदा करते हुए एतिकाफ मुकम्मल कर मस्जिद से घरों को पहुंचे। हर घर के बच्चे चहकते दिखे। सभी ईद का स्वागत करते नजर आए।
विज्ञापन


रात में ईद की तैयारियों ने जोर पकड़ लिया। चांद रात का इंतजार कर रहे बाजार में भी चमक नजर आई। घंटाघर, रेती, गीताप्रेस और आसपास के इलाके लखनऊ के अमीनाबाद जैसे नजर आने लगे। लोगों की इस कदर भीड़ थी कि पांव रखने की जगह नहीं थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने भी इन इलाकों में बैरिकेडिंग कर गाड़ियों को दूर ही रोक दिया, जिससे बाजार में चलने वालों को परेशानी का सामना न करना पड़े। दुकानें रातभर खुली रहीं और हर दुकान पर भीड़ देखने को मिली।
दुकानदारों ने चांद रात में काफी छूट भी दी। आर्थिक रूप से कमजोर लोगों की ईद भी अच्छी हो जाए, इसका भी ख्याल रखा गया। सामान को बेहद कम दामों में बेचा गया। पुरुष, महिला, युवा, बच्चे, बुजुर्ग

Shopping continued throughout the night on moonlit night in Gorakhpur, Eid market decorated
ईद की तैयारी को लेकर रेती चौक के पास खरीदारी करते लोग - फोटो : अमर उजाला
सभी बाजार में थे। सभी की कोशिश थी कि चांद रात में कुछ न कुछ जरूर खरीद लिया जाए। शाहमारूफ, रेती, उर्दू बाजार तो पूरी रात गुलजार रहा। भीड़ इस कदर की चलना मुश्किल हो रहा था।

यहां सजी कई दर्जन दुकानों पर भीड़ उमड़ी नजर आई। कहीं कुर्ता-पाजामा, टोपी, इत्र, रुमाल की मांग की जा रही थी तो बच्चों के लिए रेडीमेड कपड़े भी खूब पसंद किए जा रहे थे। महिलाओं की जरूरत के सामान भी मौजूद थे। महिलाओं का हुजूम चूड़ी, ज्वैलरी और चप्पल की दुकानों पर दिखा।

ईद में लजीज सेवइयां खिलाने के लिए लोग शीशे की कटोरी-ग्लास आदि की खरीदारी भी कर रहे थे। बच्चे पर्स, चश्मा, बेल्ट आदि की दुकानों पर नजर आए। जूता-चप्पल की दुकानें भरी पड़ी थीं। जाफरा बाजार में भी खूब भीड़ उमड़ी।

सेवई की खरीदारी नखास, उर्दू बाजार, जाफरा बाजार आदि जगहों से जमकर हुई। वहीं खोवा भी खूब बिका। खोवा मंडी के अलावा नखास, जाफरा बाजार, इलाहीबाग, खोखर टोला आदि जगहों पर खोवा बिक रहा था। मेवे की भी खूब मांग रही।

सबसे पहले यहां अदा की जाएगी ईद की नमाज
बृहस्पतिवार सुबह सबसे पहले चिश्तिया मस्जिद बक्शीपुर में 6 बजकर 55 मिनट पर ईद की नमाज अदा की जाएगी। ईद की आखिरी नमाज सुन्नी जामा मस्जिद सौदागर मोहल्ला बसंतपुर में सुबह 10 बजकर 30 मिनट पर पढ़ी जा सकती है। सभी ईदगाहों और मस्जिदों में तैयारियां मुकम्मल हैं। साफ-सफाई पूरी हो चुकी है।

एतिकाफ में बैठने वाले 18 लोगों का चांद रात में हुआ सम्मान
दावते इस्लामी इंडिया की ओर से दस दिन का एतिकाफ काजीजी की मस्जिद इस्माइलपुर में पूरा हो गया। चांद रात को एतिकाफ में बैठने वाले 18 लोगों को फूल-मालाओं और तोहफों से नवाजा गया। मुल्क में अमनो अमन की दुआ मांगी गई।

इन सबकी सरपरस्ती वसीउल्लाह अत्तारी व सैयद इब्राहीम अत्तारी ने की। एतिकाफ में कुरआन, नमाज के साथ तमाम शरीअत के बातें सिखाई गईं। अहकामे शरीयत को समझाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed