फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Shaheed Memorial Park will built on 2.5 acres in Golghar Gorakhpur

दिल्ली के वार मेमोरियल की तर्ज पर गोरखपुर में बनेगा शहीद स्मारक पार्क, जानिए कहां होगा इसका निर्माण

Mon, 15 Feb 2021 09:14 AM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Mon, 15 Feb 2021 09:14 AM IST
विज्ञापन
Shaheed Memorial Park will built on 2.5 acres in Golghar Gorakhpur
गोलघर चौराहा। - फोटो : अमर उजाला
देश की आजादी के लिए अपने प्राणों की आहुति देने वाले शहीदों की याद में उत्तर प्रदेश के गोरखपुर शहर के गोलघर में 2.5 एकड़ में शहीद स्मारक पार्क बनेगा। दिल्ली के वार मेमोरियल की तर्ज पर बनने वाले इस पार्क में शहीदों की प्रतिमाएं स्थापित की जाएंगी।
विज्ञापन


शहीद स्मारक पार्क की तैयारी वर्ष 2020 में ही शुरू हो गई थी, लेकिन कोविड संकट की वजह से इसपर ब्रेक लग गया था। अब जबकि चौरीचौरा शताब्दी समारोह मनाया जा रहा है तो पार्क की योजना में गति आ गई है।
विज्ञापन


डीएम के. विजयेंद्र पांडियन के निर्देश पर सदर तहसील की तरफ से पहले ही गोलघर काली मंदिर के सामने नजूल की 2.5 एकड़ जमीन इस पार्क के लिए चिन्हित की जा चुकी है। प्रशासन ने प्रस्ताव भी शासन को भेज दिया है। मंजूरी मिलने के बाद इसकी डीपीआर बनाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीएम योगी आदित्यनाथ की इच्छा है कि गोरखपुर के सभी शहीदों की प्रतिमाएं इस पार्क में एक छत के नीचे स्थापित की जाएं ताकि हर कोई देश की आजादी में उनकी भूमिका और बलिदान को समझ सके।

शहीद स्मारक पार्क में चौरीचौरा, डोहरिया कला के शहीदों समेत शहीद बंधू सिंह, अमर शहीद राम प्रसाद बिस्मिल आदि की प्रतिमाएं स्थापित होंगी। इसमें सभी के बारे में विस्तार से जानकारी भी दी जाएगी। उन शहीदों से जुड़ी कोई ऐतिहासिक चीज (उपलब्धता के आधार पर) संग्रहालय में रखा भी जाएगा।

डीएम  के. विजयेंद्र पांडियन ने बताया कि शहर के भीतर शहीद स्मारक पार्क बनाने की तैयारी की जा रही है। पार्क में 1857 से लेकर अब तक के शहीदों की प्रतिमाएं लगाई जाएंगी। प्रस्ताव बना कर शासन को भेजा गया है।

अपने शहर की खबरों से अपडेट रहने के लिए पढ़ते रहिए amarujala.comअमर उजाला गोरखपुर के फेसबुक पेज को लाइक और फॉलो करने के लिए यहां क्लिक कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed