फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   seven year child Dead body found in semi-built house at gorakhpur

इस हाल में मिला सात साल के मासूम का शव, मां को सता रही यह चिंता

Wed, 19 Feb 2020 10:43 AM IST
vivek shukla डिजिटल न्यूज डेस्क, खोराबार (गोरखपुर)।
डिजिटल न्यूज डेस्क, खोराबार (गोरखपुर)। Published by: vivek shukla Updated Wed, 19 Feb 2020 10:43 AM IST
सार

  • मां ने लगाया कुकर्म के बाद हत्या का आरोप, पोस्टमार्टम रिपोर्ट में कुकर्म की पुष्टि नहीं
  • अर्धनग्न हालत में मिला शव, सिर व कान से निकला था खून

विज्ञापन
seven year child Dead body found in semi-built house at gorakhpur
- फोटो : डेमो

विस्तार

शाहपुर के झरना टोला चौकी के सैनिक कुंज स्थित अर्धनिर्मित मकान में सोमवार रात एक सात वर्षीय बालक का शव मिला। बच्चे की मां ने कुकर्म कर हत्या करने का आरोप लगाया है। हालांकि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में कुकर्म की पुष्टि नहीं हुई है। अलबत्ता पोस्टमार्टम रिपोर्ट से यह पता चला है कि सिर में चोट लगने से मौत हुई है। संदेह पर एक महिला और उसकी बेटी को हिरासत में लेकर पुलिस पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, मृतक कृष्णा शर्मा (7) कुशीनगर के हाटा, परसौनी निवासी रामअशीष शर्मा का बेटा था। पेशे से ट्रैक्टर ट्राली चालक रामअशीष, परिवार के साथ झरना टोला के सैनिक कुंज स्थित वीरेंद्र सिंह के मकान में किराए पर रहते हैं। सोमवार शाम 5.30 बजे कृष्णा घर से खेलने गया था। देर रात वापस न आने पर परिजन उसकी खोजबीन करने लगे। मोहल्ले की एक लड़की ने बताया कि कृष्णा पास के अर्धनिर्मित मकान में खेल रहा था।
विज्ञापन


परिजन वहां पहुंचे तो वह लहूलुहान पड़ा मिला। बच्चे के शरीर पर केवल बनियान थी। परिजन बच्चे को लेकर खोराबार पीएचसी पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिजन शव लेकर घर आ गए और पुलिस को सूचना दी। सूचना पर एसपी सिटी और सीओ गोरखनाथ प्रवीण सिंह फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए और जांच शुरू कर दी। पुलिस को घटनास्थल से शर्ट और पैंट मिला। साथ ही पास के कमरे से उसका जूता भी मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन

दो भाई और एक बहन में दूसरे नंबर का कृष्णा

कृष्णा शर्मा दो भाई और एक बहन में दूसरे नंबर का था। छोटा भाई कन्हैया (6) और बहन प्रियंका (8) वर्ष हैं। हिरासत में ली गई महिला और उसकी बेटी से दो दिन पहले कृष्णा के घर वालों का विवाद हुआ था। पुलिस उनसे पूछताछ कर रही है। कृष्णा जहां रहता था, उस मकान के सामने सीसीटीवी कैमरा लगा हुआ है। पुलिस उसके फुटेज को भी खंगाल रही है।

पहली नजर में बच्चे की मौत खेलने के दौरान छत से गिरने से हुई प्रतीत हो रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट का अध्ययन किया जा रहा है। मां के आरोपों की भी जांच की जा रही है।
- डॉ कौस्तुभ, एसपी सिटी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed