फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Seven trains including Gorakhpur-Varanasi canceled due to non-interlock in Bhatni

यात्रीगण कृपया ध्यान दें: नॉन इंटरलॉक के चलते गोरखपुर-वाराणसी समेत सात ट्रेनें निरस्त, यहां देखें पूरी सूची

Sat, 28 Oct 2023 04:58 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: गोरखपुर ब्यूरो Updated Sat, 28 Oct 2023 04:58 PM IST
विज्ञापन
Seven trains including Gorakhpur-Varanasi canceled due to non-interlock in Bhatni
भारतीय रेल - फोटो : Shutterstock

पूर्वोत्तर रेलवे के वाराणसी मंडल अंतर्गत भटनी यार्ड पर प्री-नान इंटरलॉक/नान इंटरलॉक कार्य के चलते सात ट्रेनों को निरस्त किया गया है। यह जानकारी सीपीआरओ पंकज कुमार सिंह ने दी।

विज्ञापन


निरस्तीकरण...

  • गोरखपुर से 27 अक्तूबर से 08 नवंबर तक 05031 गोरखपुर-गोंडा अनारक्षित विशेष गाड़ी।
  • गोंडा से 29 अक्तूबर से 10 नवंबर तक चलने वाली 05032 गोंडा-गोरखपुर अनारक्षित विशेष गाड़ी।
  • गोंडा से 28 अक्तूबर से 09 नवंबर तक चलने वाली 05453 गोंडा-सीतापुर अनारक्षित विशेष गाड़ी।
  • सीतापुर से 28 अक्तूबर से 09 नवंबर तक चलने वाली 05454 सीतापुर-गोंडा अनारक्षित विशेष गाड़ी।
  • सीतापुर से 28 अक्तूबर से 09 नवंबर तक चलने वाली 05459 सीतापुर-शाहजहांपुर अनारक्षित विशेष गाड़ी।
  • शाहजहांपुर से 28 अक्तूबर से 09 नवंबर तक चलने वाली 05460 शाहजहांपुर-सीतापुर अनारक्षित विशेष गाड़ी।
  • गोरखपुर से 29 अक्तूबर से 10 नवंबर तक चलने वाली 15129 गोरखपुर-वाराणसी सिटी एक्सप्रेस गाड़ी।

इसे भी पढ़ें: आधार नंबर नहीं है लिंक, फंस जा रही पेंशन; लोग लगा रहे चक्कर

विज्ञापन

जौनपुर सिटी में कमिशनिंग कार्य पूर्ण, ट्रेनों का संचालन शुरू

रेल प्रशासन ने उत्तर रेलवे के लखनऊ मंडल के जौनपुर-जौनपुर सिटी स्टेशनों के कॉर्ड लाइन का कमिशनिंग कार्य पूर्ण हो जाने के बाद ट्रेनों का संचालन शुरू हो गया है। सीपीआरओ पंकज कुमार सिंह ने बताया कि 19167 अहमदाबाद-वाराणसी सिटी एक्सप्रेस, 11055 लोकमान्य तिलक टर्मिनस-गोरखपुर एक्सप्रेस, छपरा से 28 अक्तूबर से चलने वाली 11060 छपरा-लोकमान्य तिलक टर्मिनस एक्सप्रेस और सूरत से 27 अक्तूबर से चलने वाली 19045 सूरत-छपरा एक्सप्रेस का संचालन पूर्ववत निर्धारित मार्ग से किया जा रहा है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed