{"_id":"60bb3aeea846815d1566057e","slug":"seven-diseases-removed-by-eating-cumin-and-jaggery-together","type":"story","status":"publish","title_hn":"डॉक्टर की सलाह: जीरा और गुड़ साथ खाने से दूर होती हैं ये सात बीमारियां, जानिए कैसे?","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डॉक्टर की सलाह: जीरा और गुड़ साथ खाने से दूर होती हैं ये सात बीमारियां, जानिए कैसे?
Sat, 05 Jun 2021 02:24 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Sat, 05 Jun 2021 02:24 PM IST
सार
इम्यूनिटी के साथ पाचन क्षमता और हृदय रोग से संबंधित रोगों से मिल रहा निजात
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कोरोना महामारी के बीच जीरा और गुड़ का सेवन एक साथ करने से सात बीमारियां दूर हो रही हैं। साथ ही इम्युनिटी भी मजबूत हो रही है। अगर दोनों को एक साथ खाया जाए तो इसके कई फायदें है। फिजिशियन डॉ. राजेश कुमार ने बताया कि जीरे को पानी में उबालकर उसे गुड़ के साथ सेवन किया जाए तो वजन घटाने में काफी मदद मिलती है।
विज्ञापन
एनीमिया की परेशानी नहीं होगी
डॉ. राजेश कुमार ने बताया कि शरीर में खून की कमी से एनीमिया रोग होता है। यह गर्भवतियों को ज्यादा होता है। गुड़ के सेवन से आयरन मिलता है। इससे एनीमिया के खतरा न के बराबर होता है। साथ ही जीरे के साथ गुड़ खाने से ब्लड सकुर्लेशन बेहतर रहता है। जीरा और गुड़ में मौजूद पोटैशियम और मैग्नीशियम की मात्रा हाई ब्लड प्रेशर की समस्या को कम करता है।
विज्ञापन
हृदय रोग से भी बचता है जीरा और गुड़
गुड़ और जीरे साथ खाने से हृदय रोग से बचता है। गुड़ और जीरा दोनों कार्डियोप्रोटेक्टिव एक्टिविटी रखते हैं। यह दिल से जुड़ी कई प्रकार की बीमारियों के खतरे को कम कर देता है। साथ ही रोग प्रतिरोधक क्षमता भी मजबूत होती है, जो कोरोना काल में बेहद फायदे मंद है। दोनों में एंटी ऑक्सीडेंट की भरपूर मात्रा पाई जाती है। इसका सीधा असर इम्यून सेल्स को मजबूत करने के लिए प्रेरित करता है।
विज्ञापन
सर्दी और खांसी में रामबाण है गुड़ और जीरा
सर्दी, खांसी और फ्लू से परेशान लोगों के लिए जीरा और गुड़ रामबाण है। गुड़ गर्म होता है। इसे खाने से काफी हद तक खांसी की समस्या सुलझ जाती है। सर्दी, खांसी और फ्लू से जुड़े लक्षणों को दूर करने के लिए जीरा और गुड़ का सेवन करने से काफी आराम मिलता है। खांसी से परेशान लोगों को रात में अदरक के साथ गुड़ खाने से काफी हद तक राहत मिलता है।