फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Service to the nation before death; now, by donating eyes, he has become an example of humanity.

Gorakhpur News: मौत से पहले देश सेवा, अब नेत्रदान कर मानवता की बने मिसाल

Sat, 22 Aug 2026 02:55 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर Updated Sat, 22 Aug 2026 02:55 AM IST
विज्ञापन
Service to the nation before death; now, by donating eyes, he has become an example of humanity.
गोरखपुर। भारतीय वायुसेना के पूर्व सैनिक एवं नागरिक सुरक्षा कोर के पूर्व डिवीजनल वार्डन रामेश्वर दत्त मिश्र का शुक्रवार को 84 वर्ष की आयु में निधन हो गया। गोरखनाथ क्षेत्र स्थित एक चिकित्सालय में उपचार के दौरान उन्होंने अंतिम सांस ली। उनकी अंतिम इच्छा के अनुसार मेडिकल कॉलेज की टीम ने उनके घर पहुंचकर नेत्रदान की प्रक्रिया पूरी की।
विज्ञापन

भारतीय वायुसेना में सेवाकाल के दौरान अनुशासन और राष्ट्रसेवा को जीवन का आधार बनाने वाले रामेश्वर दत्त मिश्र ने सेवानिवृत्ति के बाद भी सामाजिक दायित्व निभाए। उन्होंने नागरिक सुरक्षा कोर में डिवीजनल वार्डन के रूप में सेवाएं देकर समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारी जारी रखी। मानवता के प्रति उनकी संवेदना का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि उन्होंने जीवनकाल में ही नेत्रदान की इच्छा व्यक्त की थी। मेडिकल कॉलेज की टीम ने पहुंचकर नेत्रदान की प्रक्रिया पूरी की। उनका अंतिम संस्कार शनिवार को वाराणसी में होगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed