फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Semi-final matches played in the state level junior girls hockey championship

हॉकी : गोरखपुर मंडल और गोरखपुर स्पोर्ट्स कॉलेज में आज खिताबी भिड़ंत

Sat, 28 Feb 2026 02:34 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 28 Feb 2026 02:34 AM IST
विज्ञापन
Semi-final matches played in the state level junior girls hockey championship
गोरखपुर। खेल निदेशालय की और उत्तर प्रदेश हॉकी संघ की ओर से वीर बहादुर सिंह स्पोर्ट्स कॉलेज में राज्यस्तरीय जूनियर बालिका हॉकी प्रतियोगिता में शुक्रवार को सेमीफाइनल मुकाबले खेले गए। इसमें गोरखपुर मंडल और वीर बहादुर सिंह स्पोर्ट्स कॉलेज ने अपने-अपने मुकाबले जीतकर फाइनल में जगह बनाई। शनिवार को प्रतियोगिता का फाइनल मैच खेला जाएगा। वहीं तीसरे स्थान के लिए प्रयागराज और मेरठ मंडल के मध्य टक्कर होगी।
विज्ञापन

प्रतियोगिता का पहला सेमीफाइनल मैच वीर बहादुर सिंह स्पोर्ट्स कॉलेज गोरखपुर बनाम मेरठ मंडल के मध्य खेला गया। इसमें वीर बहादुर सिंह स्पोर्ट्स कॉलेज ने मेरठ का एकतरफा मुकाबले में 7-0 गोल के अंतर से पराजित कर फाइनल में प्रवेश किया। स्पोर्ट्स कॉलेज के ओर से नंदनी ने दो गोल कर जीत में अहम भूमिका निभाई। दूसरा सेमीफाइनल मैच गोरखपुर मंडल बनाम प्रयागराज मंडल के मध्य खेला गया। इसमें गोरखपुर मंडल ने प्रयागराज को रोमांचक मुकाबले में 2-1 गोल के अंतर से पराजित कर फाइनल में प्रवेश किया। गोरखपुर की तरफ विभा कुमारी व मुस्कान ने गोल किया। वहीं प्रयागराज की तरफ से 48वें मिनट में अंतिमा ने गोल किया।
विज्ञापन

इससे पूर्व सेमीफाइनल मैच की शुरुआत मुख्य अतिथि शैलेंद्र कुमार व वीएस वेला ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त से हुआ। इस अवसर पर दिनेश सिंह, प्रेम माया, अविनाश श्रीवास्तव, शशि नवैद, नेहा सिंह, आसिफ इकबाल, रश्मि सिंह, शबनम शाक्य आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed