फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Secunderabad Gorakhpur Express Passenger beaten TTE due to passenger died during dispute of ticket checking

यूपी: ट्रेन से गिरकर यात्री की मौत, यात्रियों ने की टीटीई की पिटाई, जानिए क्यों

Sun, 16 May 2021 01:17 PM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Sun, 16 May 2021 01:17 PM IST
सार

आरोप है कि एक यात्री से बेटिकट को लेकर टीटीई की कहासुनी हुई और यात्री ट्रेन से नीचे गिर गया बाद में उसकी मौत हो गई।

विज्ञापन
Secunderabad Gorakhpur Express Passenger beaten TTE due to passenger died during dispute of ticket checking
प्रतीकात्मक तस्वीर। - फोटो : PTI

विस्तार

सिकंदराबाद-गोरखपुर एक्सप्रेस में ड्यूटी कर रहे गोरखपुर के टीटीई जय नारायण यादव की बादशाहनगर स्टेशन पर कुछ यात्रियों ने जमकर पिटाई कर दी। आरोप है कि एक यात्री से बेटिकट को लेकर टीटीई की कहासुनी हुई और यात्री ट्रेन से नीचे गिर गया बाद में उसकी मौत हो गई। यात्रियों ने टीटीई को इस कदर पीटा कि वह लखनऊ के ट्रॉमा सेंटर में भर्ती है।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक घायल टीटीई को पहले लखनऊ रेलवे अस्पताल ले जाया गया जहां कोविड का हवाला देकर उसे भर्ती नहीं किया गया। बाद में बलरामपुर अस्पताल में आरपीएफ ने भर्ती कराया। 
विज्ञापन


आल इंडिया टिकट रनिंग स्टाफ आर्गनाइजेशन के संरक्षक टीएन पांडेय ने आरोप को बेबुनियाद बताते हुए कहा कि यात्रियों टीटीई कि पिटाई सिर्फ इसलिए कर दी कि एक यात्री गेट पर बैठकर यात्रा कर रहा था और वह गिर गया। उन्होंने पूरे प्रकरण की जांच कराते हुए दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं पूर्वोतर रेलवे कर्मचारी संघ के महामंत्री विनोद कुमार राय ने टीटीई के साथ सुरक्षा का इंतजाम करने की मांग की है। उन्होंने कहा कि ट्रेन में टिकट चेकिंग के दौरान टीटीई के साथ आरपीएफ को भी लगाया जाए ताकि ऐसे हादसे न हो सके। उन्होंने कहा कि इस तरह के मामले में नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराकर इलाज की व्यवस्था होनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed