फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Secretary Fertilizers checked progress of fertilizer factory in Gorakhpur

गोरखपुर: सचिव उर्वरक की अगुवाई वाली टीम ने जांची खाद कारखाने की प्रगति, काम से जताया संतोष

Thu, 15 Jul 2021 09:30 PM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Thu, 15 Jul 2021 09:30 PM IST
सार

डीएम प्लांट, एसटीपी- ईटीपी की गति बढ़ाने को कहा- हम कर सकते हैं का मंत्र देकर एचयूआरएल टीम को किया प्ररित, अक्तूबर में लोकार्पण की तैयारी।

विज्ञापन
Secretary Fertilizers checked progress of fertilizer factory in Gorakhpur
गोरखपुर खाद कारखाना। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

सचिव रसायन एवं उर्वरक भारत सरकार राजेश कुमार चतुर्वेदी के नेतृत्व में आई एक उच्च स्तरीय टीम ने गुरुवार को हिंदुस्तान उर्वरक एवं रसायन लिमिटेड (एचयूआरएल) द्वारा बनाए जा रहे खाद कारखाने का निरीक्षण किया। टीम ने कारखाने की प्रगति जांचने के साथ ही यह भी देखा कि कौन-कौन से काम अभी नहीं हो पाए हैं और उनमें कितना वक्त लग सकता है।

विज्ञापन


निरीक्षण के बाद सचिव एवं टीम के सदस्यों ने समीक्षा बैठक के दौरान मुख्य अमोनिया और यूरिया संयंत्र की प्रगति पर संतोष, तो बाहरी प्लांट की प्रगति धीमी होने पर एतराज भी जताया। समीक्षा में पाया गया कि बीजीआर-चेन्नई द्वारा तैयार किए जा रहे डीएम प्लांट, एसटीपी और ईटीपी की प्रगति धीमी है। सचिव ने इसमें तेजी लाने के निर्देश दिया।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि अक्तूबर 2021 तक खाद कारखाने के संचालन की तैयारी है, ऐसे में संबंधित कामों की रफ्तार बढ़ानी होगी। उन्होंने एचयूआरएल की पूरी टीम, पीडीआईएल अधिकारियों एवं ठेकेदारों को तय समय पर काम पूरा करने के लिए विभिन्न विकल्प भी सुझाए।  पूरी टीम को ‘हम कर सकते हैं’ का मंत्र देकर प्रेरित भी किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


सचिव राजेश कुमार चतुर्वेदी ने कहा कि खाद कारखाने की इस परियोजना को पूरे पूर्वांचल क्षेत्र में आर्थिक विकास और समृद्धि लाने के लिए एक प्रतिष्ठित परियोजना के रूप में माना जाता है। गोरखपुर उर्वरक संयंत्र के पुनरुद्धार से पूर्वी यूपी के लोगों के लिए अवसरों और विकास के नए रास्ते खुलेंगे। इसलिए केंद्र सरकार भी इसे जल्द पूरा करने पर जोर दे रही है। इस दौरान कमिश्नर रवि कुमार एनजी ने सभी कार्यकारी एजेंसियों को जिला प्रशासन की तरफ से हर तरह के मदद का आश्वासन दिया।


सचिव ने गुरु गोरक्षनाथ का किया दर्शन
खाद कारखाने के निरीक्षण एवं समीक्षा बैठक के बाद शाम को रसायन एवं उर्वरक भारत सरकार के सचिव राजेश कुमार चतुर्वेदी ने गोरखनाथ मंदिर जाकर गुरु गोरक्षनाथ के दर्शन-पूजन भी किया। इस दौरान एचयूआरएल के वरिष्ठ प्रबंधक सुबोध दीक्षित समेत कुछ अन्य अधिकारी भी मौजूद रहे।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed