फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Second part of airport terminal building also started

Gorakhpur News: एयरपोर्ट के टर्मिनल बिल्डिंग का दूसरा हिस्सा भी शुरू

Sun, 17 Sep 2023 01:27 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 17 Sep 2023 01:27 AM IST
विज्ञापन
Second part of airport terminal building also started
अब 350 यात्री एक साथ कर सकेंगे हवाई जहाज का इंतजार
विज्ञापन


नई टर्मिनल बिल्डिंग तीन पार्ट में बनना है, कार्य पूरा होने पर 500 यात्रियों को मिलेगी सुविधा
अमर उजाला ब्यूरो

गोरखपुर। एयरपोर्ट पर बन रही नई टर्मिनल बिल्डिंग का दूसरा हिस्सा भी शनिवार से यात्रियों के लिए खोल दिया गया। अब 350 यात्री अपने हवाई सेवा के लिए इंतजार कर सकते हैं। इसमें यात्रियों के लिए चेक इन काउंटर, प्रतीक्षालय, फूड कोर्ट समेत सभी सुविधाएं मौजूद हैं। एस्केलेटर भी लगाया गया है।
गोरखपुर हवाई अड्डे से दिल्ली, मुंबई, कोलकाता, हैदराबाद आदि स्थानों के लिए रोज नौ फ्लाइटें उड़ान भरती हैं। यहां से गोरखपुर के अलावा महराजगंज, संतकबीरनगर, मऊ व बिहार के गोपालगंज जिले के लोग हवाई यात्रा करते हैं। पुराने टर्मिनल बिल्डिंग में एक साथ 200 यात्रियों के ही चेक इन की सुविधा थी। यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए नई टर्मिनल बिल्डिंग बनाई जा रही है। इस पर 11 करोड़ रुपये खर्च होंगे। टर्मिनल बिल्डिंग बन जाने के बाद एक साथ 500 यात्री अपने फ्लाइट का इंतजार कर सकेंगे।
विज्ञापन

एयरपोर्ट डायरेक्टर एके द्विवेदी ने बताया कि नई बिल्डिंग का दूसरा हिस्सा भी सुरक्षा मानकों पर जांच में सही पाया गया है। इसमें यात्रियों के लिए रेस्त्रा, स्नैक्स बार, गिफ्ट आइटम आदि का प्रबंध होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन



...

गोरखपुर एयरपोर्ट से प्रमुख शहरों के लिए हवाई सेवा



इंडिगो

हैदराबाद से गोरखपुर



दिल्ली से गोरखपुर

कोलकाता से गोरखपुर



मुंबई से गोरखपुर

...



स्पाइस जेट

मुंबई-गोरखपुर



दिल्ली-गोरखपुर

...



अलाएंस एयर

दिल्ली-गोरखपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed