{"_id":"5f53dd7c8ebc3e54ea1b668f","slug":"searched-as-an-inspector-and-blew-money-gorakhpur-city-news-gkp364442518","type":"story","status":"publish","title_hn":"जालसाज ने क्राइम ब्रांच का इंस्पेक्टर बन ली तलाशी, उड़ा लिए 3500 रुपये","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जालसाज ने क्राइम ब्रांच का इंस्पेक्टर बन ली तलाशी, उड़ा लिए 3500 रुपये
Sun, 06 Sep 2020 11:20 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो, चिल्लूपार (गोरखपुर)।
अमर उजाला ब्यूरो, चिल्लूपार (गोरखपुर)।
Published by: गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 06 Sep 2020 11:20 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले के बड़हलगंज इलाके के पटना तिराहे के पास खुद को क्राइम ब्रांच का इंस्पेक्टर बताकर जालसाज ने तलाशी के बहाने फाइनेंस कंपनी के कर्मचारी के 3500 रुपये ले लिए और फरार हो गया। शुक्रवार की शाम को घटना से पीड़ित इतना डर गया था कि तिराहे पर मौजूद पुलिस वालों को इसकी सूचना देने की जगह सीधे घर चला गया। अगले दिन शनिवार को पीड़ित ने थाने में सूचना दी है। पुलिस बताए गए हुलिए के मुताबिक आरोपित की तलाश कर रही है।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक, उमाशंकर तिवारी निवासी, रामगढ़, बड़हलगंज ने शनिवार को कोतवाली में तहरीर देकर बताया कि वे फाइनेंस कंपनी में फील्ड कार्यकर्ता के रूप में कार्यरत हैं। शुक्रवार को ऑफिस से घर लौटते समय शाम करीब पांच बजे पटना तिराहे से लगभग 100 मीटर पूरब देवरिया रोड पर एक हट्टा-कट्टा व्यक्ति, जो हेलमेट व मास्क लगाये था, उनकी बगल में बाइक से आकर रुका और खुद को क्राइम ब्रांच का इंस्पेक्टर बताते हुए उनकी तलाशी लेने लगा।
विज्ञापन
काफी अभद्र भाषा का प्रयोग करते हुए उसने उनकी पॉकेट और बैग चेक किया और फिर तुरंत घर चले जाने को कहा। घटना के बाद घबराए हुए उमाशंकर सीधे घर चले आए। कुछ देर बाद उन्होंने बैग चेक किया तो 3500 गायब थे। शनिवार को उमाशंकर तिवारी ने थाने पर तहरीर देकर उचित कार्रवाई की मांग की है। इस संबंध में इंस्पेक्टर राणा देवेंद्र पाल सिंह का कहना है कि उमाशंकर को तुरंत पुलिस को जानकारी देनी चाहिए थी।
विज्ञापन
गाड़ी का नंबर नोट कर लेना चाहिए था। घटना के समय पटना चौराहे पर पिकेट थी, तत्काल कार्रवाई हुई होती। अब तहरीर मिली है, जांच की जा रही है। ऐसी घटना क्षेत्र में फिर न घटे, इसके लिए आरोपित की तलाश के साथ पुलिस गश्त बढ़ा दी गई है।