{"_id":"5f5a802c8ebc3e54eb2da53f","slug":"sarvjit-hatyakaand-gorakhpur-city-news-gkp365079942","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोरखपुर: गला रेतकर की गई थी शख्स की हत्या, केस दर्ज कर पुलिस ने कई लोगों को उठाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोरखपुर: गला रेतकर की गई थी शख्स की हत्या, केस दर्ज कर पुलिस ने कई लोगों को उठाया
Fri, 11 Sep 2020 09:54 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो, पीपीगंज (गोरखपुर)।
अमर उजाला ब्यूरो, पीपीगंज (गोरखपुर)।
Published by: गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 11 Sep 2020 09:54 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर।
- फोटो : अमर उजाला।
उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले के पीपीगंज इलाके के ताल लिखिया निवासी सर्वजीत चौहान की गला रेतकर हत्या के मामले में पुलिस ने बेटे की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर लिया है। पुलिस ने इस मामले में छह लोगों को हिरासत में लिया है और उनसे पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
क्राइम ब्रांच की टीम भी गुरुवार को जांच करने के लिए पहुंची थी और जिस गांव में सर्वजीत ज्यादा काम करता था वहां से एक और लोग को हिरासत में लिया है। आशंका है कि किसी महिला से अवैध संबंध के चलते यह वारदात की गई है। फिलहाल पुलिस का कहना है कि जांच जारी है। जल्द ही मामले का पर्दाफाश कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
गौरतलब है कि लालमन चौहान के बेटे सर्वजीत चौहान की गांव के पास ही नौ सितंबर को सुबह में लाश मिली थी। उसकी गला रेतकर हत्या की गई थी। परिजनों ने बताया कि एक दिन पहले ही दो बाइक सवार आए थे जिसके साथ ही सर्वजीत घर से निकला था और फिर उसकी लाश मिली।
विज्ञापन
पुलिस ने बेटे की तहरीर पर हत्या का केस अज्ञात के खिलाफ दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। सीओ कैंपियरगंज दिनेश सिंह ने बताया कि मामले की छानबीन जारी है। जल्द ही पर्दाफाश कर आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।