{"_id":"60e059b48ebc3ebf20247699","slug":"sant-kabir-nagar-zila-panchayat-adhyaksh-election-2021-baliram-yadav-win-of-sp","type":"story","status":"publish","title_hn":"संतकबीरनगर: सपा के बलिराम चुने गए जिला पंचायत अध्यक्ष, भाजपा को मिले 12 मत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संतकबीरनगर: सपा के बलिराम चुने गए जिला पंचायत अध्यक्ष, भाजपा को मिले 12 मत
Sat, 03 Jul 2021 06:13 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला नेटवर्क, संतकबीरनगर।
अमर उजाला नेटवर्क, संतकबीरनगर।
Published by: vivek shukla
Updated Sat, 03 Jul 2021 06:13 PM IST
सार
बलिराम को 30 में से 18 सदस्यों के मत मिले, भाजपा प्रत्याशी कृष्ण कुमार चौरसिया को हासिल हुए 12 मत, रिटर्निंग अफसर/ डीएम ने जीते प्रत्याशी बलिराम को दिया प्रमाणपत्र
विज्ञापन
डीएम ने जीते प्रत्याशी बलिराम को दिया प्रमाणपत्र।
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
संतकबीरनगर में शनिवार को जिला पंचायत अध्यक्ष पद पर हुए चुनाव में सपा प्रत्याशी बलिराम यादव जीत गए। रिटर्निंग अफसर/डीएम दिव्या मित्तल ने विजयी प्रत्याशी बलिराम यादव को जीत का प्रमाणपत्र दिया। जैसे ही बलिराम के चुनाव जीतने की खबर बाहर पहुंची, वैसे ही सपा के कार्यकर्ताओं का जोश सातवें आसमान पर पहुंच गया। कार्यकर्ता जिंदाबाद के नारे लगाने लगे। जुटी भीड़ को पुलिस ने तितर-बितर कर रास्ता साफ कराया।
विज्ञापन
कलेक्ट्रेट के डीएम कोर्ट में जिला पंचायत सदस्यों के मतदान की व्यवस्था की गई थी। सवा ग्यारह बजे के करीब सपा प्रत्याशी बलिराम यादव और भाजपा प्रत्याशी कृष्ण कुमार चौरसिया सबसे पहले डीएम कोर्ट में पहुंच गए। उसके बाद दस सदस्य मतदान करने के लिए साढ़े ग्यारह बजे के करीब कलेक्ट्रेट के मुख्य गेट से प्रवेश किए। 12 बजे के करीब सदस्य मतदान करके बाहर निकले।
विज्ञापन
इधर, खलीलाबाद-मेंहदावल मार्ग पर कलेक्ट्रेट मोड़ के पास सपा और भाजपा के कार्यकर्ता आमने-सामने होकर नारेबाजी करने लगे। एएसपी की अगुवाई में पुलिस कर्मियों ने दोनों खेमों को खदेड़ कर स्थिति को नियंत्रित किया। उसके बाद करीब एक बजे 16 सदस्य एक साथ पहुंचे और फिर बारी-बारी से मतदान किए। दो बजे के करीब सदस्य सायदा खातून अपने पति पूर्व विधायक मोहम्मद ताबिश खां को सहायक के रूप में लेकर अंदर प्रवेश कीं।
विज्ञापन
उनके साथ एक अन्य सदस्य भी अंदर गए। सवा दो बजे के करीब सभी 30 वार्डों से जीते जिला पंचायत सदस्यों ने मतदान पूर्ण कर लिया। तीन बजे के बाद सचिव उच्च शिक्षा/प्रेक्षक शमीम अहमद की उपस्थिति में रिटर्निंग अफसर/डीएम दिव्या मित्तल, सहायक रिटर्निंग असफर/एडीएम मनोज कुमार सिंह, सहायक रिटर्निंग अफसर/एसडीएम मेंहदावल अजय कुमार तिवारी ने दोनों प्रत्याशियों की मौजूदगी में मतगणना शुरू की।
रिटर्निग अफसर/डीएम दिव्या मित्तल ने बताया कि सभी 30 सदस्यों ने मतदान किया। मतगणना में सभी 30 मत वैध पाए गए। इसमें सपा प्रत्याशी बलिराम यादव को 18 मत और भाजपा प्रत्याशी कृष्ण कुमार चौरसिया को 12 मत हासिल हुए। छह मतों के अंतर से सपा प्रत्याशी बलिराम यादव चुनाव जीत गए।
सपा के निर्वाचित जिला पंचायत अध्यक्ष बलिराम यादव ने कहा कि प्रशासन ने निष्पक्ष एवं पारदर्शी चुनाव संपन्न कराया। सदस्यों के सहयोग से जीत मिली। जिले के विकास का जो सपना देखा है, उसे पूरा करने का प्रयास करेंगे। सभी सदस्यों के सम्मान और उनके स्वाभिमान की रक्षा के लिए सदैव आगे रहेंगे। जीत सिर्फ उनकी नहीं सभी सदस्यों की जीत है।
भाजपा प्रत्याशी कृष्ण कुमार चौरसिया ने कहा कि प्रशासन ने चुनाव पूरी तरह पारदर्शी, निष्पक्ष और शांतिपूर्ण माहौल में कराया। मुझे 30 सदस्यों में से 12 सदस्यों ने अपना मत दिया है। चुनाव में जीत और हार लगी रहती है। आगे फिर चुनाव की तैयारी की जाएगी।