{"_id":"5faadf218ebc3e9bd646f229","slug":"sample-gorakhpur-news-gkp372846427","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना संक्रमण : कम नमूने लिए जाने पर डीएम खफा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना संक्रमण : कम नमूने लिए जाने पर डीएम खफा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। डीएम आशुतोष निरंजन ने स्वास्थ्य केंद्रों पर कोरोना संक्रमण की एंटीजन और आरटीपीसीआर की जांच लक्ष्य के अनुसार न किए जाने पर असंतोष जताया। कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित कोविड- 19 की समीक्षा बैठक में उन्होंने पाया कि स्वास्थ्य केन्द्र बनकटी, मरवटिया, परसरामपुर, रामनगर व सांऊघाट में कम सैंपल लिए गए।
उन्होंने सीएमओ को निर्देश दिया कि वे अपने स्तर से इन ब्लाकों की जांच करें। समीक्षा में उन्होंने पाया कि कोविड-19 की जांच के लिए बिना सैम्पल लिए फार्म अपलोड किया जा रहा है। इसके लिए उन्होने प्रत्येक सीएचसी के लिए एक-एक नोडल अधिकारी नामित करने का निर्देश दिया है। ये अधिकारी पिछले एक सप्ताह की तालिका विकास भवन कमांड सेंटर से प्राप्त कर स्थलीय सत्यापन भी करेंगे। डीएम ने सभी एमओआईसी को निर्देश दिया है कि वे कोविड-19 के लिए लाभप्रद आइवरमेक्टीन टेबलेट प्रतिदिन वितरित करें। इसकी सूचना प्रतिदिन शाम चार बजे तक कमाण्ड सेंटर को दें। बैठक में सीडीओ सरनीत कौर ब्रोका, सीएमओ डॉ. एके गुप्ता, डॉ. रोचस्पति पांडेय, डॉ. फखरेयार हुसेन, डॉ. सीके वर्मा, डॉ. सुषमा सिन्हा, आलोक राय, डॉ. स्नेहिल परमार आदि मौजूद रहे।