{"_id":"617cf98ad20e6631676e030a","slug":"sakshi-malik-reached-gorakhpur-to-encourage-wrestlers-in-up-senior-state-wrestling-championship","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी सीनियर स्टेट कुश्ती चैंपियनशिप: पहलवानों का उत्साह बढ़ाने गोरखपुर पहुंचीं साक्षी मलिक, बोलीं- बेटियां किसी मामले में कम नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी सीनियर स्टेट कुश्ती चैंपियनशिप: पहलवानों का उत्साह बढ़ाने गोरखपुर पहुंचीं साक्षी मलिक, बोलीं- बेटियां किसी मामले में कम नहीं
Sat, 30 Oct 2021 01:21 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Sat, 30 Oct 2021 01:21 PM IST
सार
पत्रकारों से बातचीत में साक्षी मलिक ने कहा कि देश में खेल का माहौल पूरी तरह बदल चुका है। खेलो इंडिया से युवाओं को नया प्लेटफार्म मिला है।
विज्ञापन
गोरखपुर में साक्षी मलिक।
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अंतरराष्ट्रीय महिला पहलवान व रियो ओलंपिक में पदक विजेता साक्षी मलिक शनिवार को गोरखपुर पहुंची। वे यहां सहजनवां के मुरारी इंटर कॉलेज में चल रही सीनियर स्टेट कुश्ती चैंपियनशिप में पहलवानों का उत्साह बढ़ाने पहुंची हैं।
गोरखपुर के बेतियाहाता में चैंपियनशिप के आयोजन सचिव आदित्य प्रताप सिंह आगू के निवास पर पत्रकारों से बातचीत में साक्षी मलिक ने कहा कि देश में खेल का माहौल पूरी तरह बदल चुका है। खेलो इंडिया से युवाओं को नया प्लेटफार्म मिला है। आज युवाओं को विश्वस्तरीय सुविधाएं और प्रशिक्षण मिल रहा है। पिछले चार ओलंपिक में भारत ने शानदार सफलता हासिल की है। ये सारे पदक कुश्ती से मिले हैं इसलिए यह कहना कि देश में कुश्ती का खेल विलुप्त हो रहा है बिल्कुल गलत है। कुश्ती देश में नित नए आयाम छू रही है।
उन्होंने कहा कि बेटियां किसी मामले में कम नहीं है। माता-पिता को यह चाहिए कि वे अपने बेटों की तरह बेटियों को भी सपोर्ट करें। बेटियां भी आसमान छू लेंगी आप उन्हें मौका तो दीजिए। माता-पिता के सपोर्ट के बिना कुछ भी हासिल नहीं होता। बच्चे जिस फील्ड में अपना करियर बनाना चाहते हैं माता-पिता को खुलकर उनका सपोर्ट करना चाहिए।