सीएम योगी ने शहरवासियों को दी थी ये सौगात, गोरखपुर में यहां बनेगा सैनिक स्कूल
- राजस्व विभाग ने दी 49 एकड़ जमीन, प्रशासनिक भवन, कक्षाएं व शूटिंग रेंज का होगा निर्माण
- 600 विद्यार्थियों के पठन पाठन की होगी व्यवस्था
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
शहरवासियों को जल्द ही एक सैनिक स्कूल की सौगात मिलने वाली है। राजस्व विभाग ने मानबेला में 49 एकड़ जमीन तलाश ली है। इसके साथ ही शासन ने सैनिक स्कूल का बजट तैयार करने की जिम्मेदारी लोकनिर्माण विभाग को सौंपी है।
विभाग ने एस्टीमेट तैयार करने का काम शुरू कर दिया है। स्कूल परिसर के अंदर प्रशासनिक भवन, खेल मैदान के साथ शूटिंग रेंज का भी निर्माण होगा। 600 विद्यार्थियों के पठन पाठन की पूरी व्यवस्था होगी।
गोरखपुर में सैनिक स्कूल की सौगात देने का एलान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने किया है। पिछले वर्ष से ही सैनिक स्कूल के निर्माण के लिए शासन की ओर से जमीन की तलाश की जा रही थी। राजस्व विभाग की ओर से मार्च में ही जमीन की तलाश करने के साथ ही अभी कागजी कार्रवाई चल रही थी। तब तक कोरोना संकट की वजह से लॉकडाउन घोषित हो गया।
अब जाकर जमीन तलाशने का काम पूरा हुआ है। वहीं शासन ने लोकनिर्माण विभाग को जल्द एस्टीमेट तैयार करने का निर्देश दिया है। जिसके बाद से मुख्य अभियंता ने सहायक अभियंता आरके पांडेय को केंद्रीय विद्यालय एयरफोर्स के प्रधानाचार्य के पास भेजा। जहां से सैनिक स्कूल की बारे में सारी जानकारी जुटाई जा रही है।
मुख्य अभियंता एसपी सिंह ने बताया कि शासन के निर्देश पर सैनिक स्कूल का एस्टीमेट तैयार कराया जा रहा है। जल्द ही इसे शासन के पास स्वीकृति के लिए भेजा जाएगा।