{"_id":"678358a5fdc63b42a00c0a70","slug":"saddened-by-pramika-s-marriage-in-gorakhpur-the-lover-climbed-the-tower-to-commit-suicide-2025-01-12","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: तय हो गई प्रेमिका की शादी... जान देने के लिए चढ़ गया टॉवर पर- जानिए फिर क्या हुआ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: तय हो गई प्रेमिका की शादी... जान देने के लिए चढ़ गया टॉवर पर- जानिए फिर क्या हुआ
Sun, 12 Jan 2025 11:22 AM IST
रोहित सिंह
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो
Published by: रोहित सिंह
Updated Sun, 12 Jan 2025 11:22 AM IST
सार
देवरिया का सूरज भारती चौरीचौरा क्षेत्र में अपनी मौसी के घर रहकर पढ़ाई करता है। वहीं पर एक युवती से वह प्रेम करता है। उसी से शादी करना चाहता था लेकिन युवती के परिजनों ने उसकी शादी कहीं और तय कर दी। इससे नाराज होकर शनिवार दोपहर में वह टावर पर चढ़ गया।
विज्ञापन
इसी टॉवर पर चढ़ गया था सूरज( टावर के बीचों-बीच)
- फोटो : स्त्रोत- सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
चौरीचौरा के देवकहिया में प्रेमिका की शादी तय होने पर नाराज होकर एक युवक मोबाइल फोन के टावर पर चढ़ गया। तीन घंटे तक वह ड्रामा करता रहा। इस दौरान पुलिस को उसे नीचे उतारने में मशक्कत करनी पड़ी। पुलिस के शादी कराने का आश्वासन पर वह नीचे उतरा। युवक की पहचान देवरिया के रामपुर कारखाना क्षेत्र के डुमरी गांव निवासी सूरज भारती के रूप में हुई। पुलिस उसे हिरासत में लेकर थाने ले गई।
विज्ञापन
देवरिया का सूरज भारती चौरीचौरा क्षेत्र में अपनी मौसी के घर रहकर पढ़ाई करता है। वहीं पर एक युवती से वह प्रेम करता है। उसी से शादी करना चाहता था लेकिन युवती के परिजनों ने उसकी शादी कहीं और तय कर दी। इससे नाराज होकर शनिवार दोपहर में वह टावर पर चढ़ गया।
विज्ञापन
सूरज ने अपने घर में बताया था कि युवती से शादी करना चाहता है। जब उसने कहीं और शादी तय होने की बात सुनी तो वहां से रिश्ता तुड़वाने की जिद करने लगा। जब बात नहीं बनी तो शनिवार दोपहर अचानक गांव में नमक फैक्ट्री के पास स्थित टावर पर चढ़ गया। टावर के शीर्ष तक पहुंचने पर कुछ लोगों की नजर पड़ी तो वहां भीड़ एकत्र होने लगी। कुछ देर बाद पहुंची पुलिस ने उसे समझाने का प्रयास किया लेकिन वह अपनी बात पर अड़ा था।
विज्ञापन
मौसी के समझाने पर भी नहीं उतरा
पुलिस काफी देर तक उसे समझाती रही लेकिन वह नहीं मान रहा था। उसकी मौसी भी वहां पहुंची थी। लाउडस्पीकर से उन्होंने भी नीचे उतरने की अपील की। दोपहर एक बजे टावर पर चढ़े सूरज की मान-मनौव्वल में तीन घंटा समय लग गया। पुलिस ने समझाते हुए उसे नीचे उतरने को कहा। उसे आश्वासन दिया गया कि नीचे आओ तो आराम से बात होगी। लेकिन टावर पर बैठा सूरज अपनी बात पर अड़ा रहा और सुसाइड की धमकी देता रहा। शाम चार बजे शादी के आश्वासन पर नीचे उतरा।