फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Ruckus by BJP workers in front of minister in Deoria

मंत्री के सामने BJP कार्यकर्ताओं का हंगामा: 'यहां पार्टी चुनाव हारी, तो किसका अभिनंदन...' राज्यमंत्री हुईं चुप

Wed, 10 Jul 2024 10:15 PM IST
आकाश दुबे संवाद न्यूज एजेंसी, सलेमपुर (देवरिया)
संवाद न्यूज एजेंसी, सलेमपुर (देवरिया) Published by: आकाश दुबे Updated Wed, 10 Jul 2024 10:15 PM IST
सार

हंगामे को लेकर मुख्य अतिथि बोले उपद्रवी लोगों को जल्द पार्टी से बाहर किया जाएगा। वहीं राज्यमंत्री विजय लक्ष्मी गौतम को भाषण बंद करना पड़ा। कार्यकर्ता बोले लोकसभा चुनाव में जो हराया है उसी का आज सम्मान हो रहा है।

विज्ञापन
Ruckus by BJP workers in front of minister in Deoria
हंगामा करते कार्यकर्ता - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भारतीय जनता पार्टी के मतदाता अभिनंदन समारोह का आयोजन श्री रैनाथ ब्रह्मदेव स्नातकोत्तर महाविद्यालय में आयोजित हुआ। समारोह के दौरान ही कुछ कार्यकर्ता बिना सूची में नाम बोले मंच पर चढ़ गए। इसके बाद नीचे बैठे कार्यकर्ताओं ने जमकर हंगामा मचाया। वरिष्ठ कार्यकर्ताओं के हस्तक्षेप के बाद कुछ कार्यकर्ता सभागार से बाहर निकल गए।

विज्ञापन


देश में तीसरी बार नरेंद्र मोदी को प्रधानमंत्री बनाए जाने के बाद प्रत्येक लोकसभा में मतदाता अभिनंदन समारोह का आयोजन चल रहा है। इसी क्रम में बुधवार को नगर के श्री रैनाथ ब्रह्मदेव स्नातकोत्तर महाविद्यालय में कार्यकर्ता अभिनंदन समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम को राज्यमंत्री विजय लक्ष्मी गौतम संबोधित कर रही थीं। इसी बीच भाजपा कार्यकर्ता आस नारायण सिंह व राम नयन सिंह खड़े हो गए और बोले जब यहां पार्टी चुनाव हार गई है, तो किसका अभिनंदन हो रहा है। इसी बात को लेकर कार्यकर्ता दो खेमे में बंट गए और जमकर हंगामा शुरू हो गया। जिसके चलते राज्य मंत्री ने बीच में ही अपना संबोधन रोक दी।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

कुछ देर तक सभागार मे अफरा-तफरी का माहौल रहा। कार्यक्रम का संचालन कर रहे अशोक पांडेय‚ संयोजक अजय उपाध्याय ने काफी मसक्कत कर कार्यकर्ताओं को शांत कराया। इसके बाद पुनः कार्यक्रम की शुरूआत हुई। मुख्य अतिथि क्षेत्रीय मंत्री संतराज यादव ने कहा कि कार्यकर्ताओं के बदौलत देश में तीसरी बार भाजपा की सरकार बनी है। सरकार के अच्छे कार्यो व कार्यकर्ताओं के मेहनत के चलते आज हम नंबर वन हैं। जहां तक कुछ उपद्रवी लोगों की बात है ऐसे लोगों को जुलाई माह में शुरू होने वाले सदस्यता अभियान मे ऐसे उपद्रवी कार्यकर्ता को चिंहित कर बाहर का रास्ता दिखाया जाएगा। 

भाजपा जिलाध्यक्ष भुपेंद्र सिंह ने कहा कि भाजपा विश्व की सबसे बड़ी पार्टी है। कार्यकर्ता पार्टी की रीढ है। उनके ही मेहनत ने पूरे देश में रंग लाई है। आने वाले विधानसभा में हम भारी बहुमत से फिर सरकार बनायेंगे। पूर्व विधायक काली प्रसाद ने कहा कि कार्यकर्ता पार्टी के रीढ हैं। इनके बदौलत ही देश में लगातार तीसरी बार भाजपा की सरकार बनी है। कार्यक्रम का संचालन अशोक पांडेय ने किया। इस दौरान संयोजक अजय उपाध्याय‚ प्रमोद शाही‚ ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि अमरेश सिंह बबलू‚ राजीव सिंह पहाड़ी, मंडल अध्यक्ष अमरदत्त यादव‚ पूर्व ब्लॉक प्रमुख राजेश सिंह मंटू आदि ने संबोधित किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed