फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   RTO fitness center to be built in Sahajanwan gorakhpur

गोरखपुर में यहां बनेगा आरटीओ का फिटनेस सेंटर, बड़े वाहनों की फिटनेस जांच कराने में नहीं होगी परेशानी

Fri, 12 Jun 2020 12:31 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Fri, 12 Jun 2020 12:31 PM IST
सार

  • परिवहन आयुक्त के निर्देश के बाद जमीन के अधिग्रहण की कवायद शुरू
  • सेंटर नहीं होने से बड़े वाहनों की फिटनेस जांच कराने में होती है दिक्कत

विज्ञापन
RTO fitness center to be built in Sahajanwan gorakhpur
gorakhpur RTO - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वाहनों के फिटनेस को लेकर आरटीओ के सामने आने वाली दिक्कत जल्द ही दूर होने वाली है। परिवहन आयुक्त के निर्देश के बाद सहजनवां में आरटीओ का फिटनेस सेंटर बनाने की कवायद शुरू हो गई है। सब कुछ ठीक रहा तो इसी साल आरटीओ को एक फिटनेस सेंटर मिल जाएगा।

विज्ञापन


आरटीओ के पास अपना फिटनेस सेंटर नहीं है। छोटे वाहनों का फिटनेस आरटीओ परिसर में हो जाता है लेकिन बड़े वाहनों को खड़ा कराने की यहां कोई जगह नहीं है। ऐसे में फिटनेस सर्टिफिकेट के लिए जो भी बड़े वाहन यहां आते हैं वह सड़क पर ही खड़े कर दिए जाते हैं। इससे यहां जाम भी लगता है।
विज्ञापन


पिछले दिनों परिवहन आयुक्त के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिग में आरटीओ ने वाहनों के फिटनेस के लिए जगह के अभाव की समस्या बताई थी। इसपर आयुक्त ने डीएम को जमीन चिह्नित करने का निर्देश दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


डीएम ने सहजनवां में फिटनेस सेंटर के लिए जमीन देने की बात कही है। ऐसा माना जा रहा है कि इसी जमीन पर सर्वसम्मति से सहमति बन जाएगी क्योंकि इसी वर्ष संभागीय परिवहन कार्यालय गीडा में शिफ्ट हो रहा है जो सहजनवां के निकट ही है।

आरटीओ के भीमसेन सिंह ने बताया कि सहजनवां में फिटनेस सेंटर बनाने की कवायद चल रही है। सब कुछ ठीक रहा तो जल्द ही आरटीओ का अपना एक फिटनेस सेंटर भी होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed