{"_id":"676a45d3ac2dbb167f06b82c","slug":"rs-11-53-crore-embezzled-in-the-name-of-job-in-gorakhpur-case-registered-2024-12-24","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"नौकरी के नाम पर धोखाधड़ी: व्हाट्सएप पर लिंक भेज, पार्ट टाइम जॉब का दिया ऑफर- 11.53 लाख की जालसाजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नौकरी के नाम पर धोखाधड़ी: व्हाट्सएप पर लिंक भेज, पार्ट टाइम जॉब का दिया ऑफर- 11.53 लाख की जालसाजी
Tue, 24 Dec 2024 10:55 AM IST
रोहित सिंह
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो
Published by: रोहित सिंह
Updated Tue, 24 Dec 2024 10:55 AM IST
सार
वाराणसी कैंट फुलवरिया वार्ड नंबर तीन के मूल निवासी विवेक पाल विनायक नगर में किराए के घर में रहते हैं। विवेक पाल ने तहरीर में बताया कि व्हाट्सएप नंबर पर पार्ट टाइम जॉब के लिए एक मैसेज आया। मैंने हां कर दिया तो दूसरा मैसेज भेजकर पार्ट टाइम जॉब के बारे में बताया गया।
विज्ञापन
ऑनलाइन धोखाधड़ी
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गोरखनाथ क्षेत्र के विनायक नगर काॅलोनी निवासी विवेक पाल ने पार्ट टाइम जॉब के चक्कर में फंसकर 11.53 लाख रुपये गंवा दिए। जालसाजी का अहसास होने पर साइबर थाने में अज्ञात पर केस दर्ज कराया है। ऑनलाइन जालसाजी की पुलिस जांच कर रही है।
विज्ञापन
वाराणसी कैंट फुलवरिया वार्ड नंबर तीन के मूल निवासी विवेक पाल विनायक नगर में किराए के घर में रहते हैं। विवेक पाल ने तहरीर में बताया कि व्हाट्सएप नंबर पर पार्ट टाइम जॉब के लिए एक मैसेज आया। मैंने हां कर दिया तो दूसरा मैसेज भेजकर पार्ट टाइम जॉब के बारे में बताया गया।
विज्ञापन
जालसाज ने बताया कि इलेिक्ट्रकल प्रोडक्ट ट्रेनिंग की जॉब है। आठ दिसंबर को व्हाट्सएप पर एक पोर्टल का यूआरएल भेजा गया। इसके बाद नौकरी करने के लिए प्रशिक्षित किया गया। जालसाजों ने एक लिंक भेजकर धोखे से 11.53 लाख रुपये जमा कर लिए। जालसाजी का अहसास होने पर 1930 पर कॉल कर शिकायत दर्ज कराई।
विज्ञापन