फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur Businessman Attack News: robbed cash-laptop by attacking businessman with rod

गोरखपुर: व्यापारी पर रॉड से हमला कर नकदी-लैपटॉप लूटा, जांच में जुटी पुलिस

Mon, 20 Sep 2021 03:06 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर। Published by: गोरखपुर ब्यूरो Updated Mon, 20 Sep 2021 03:06 PM IST
सार

पुलिस ने घायल को अस्पताल पहुंचाया और बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है।

विज्ञापन
Gorakhpur Businessman Attack News: robbed cash-laptop by attacking businessman with rod
गोरखपुर: प्रतीकात्मक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

गोरखपुर जिले के गुलरिहा इलाके के बाजहा गांव के सामने रविवार की रात व्यापारी पर रॉड से हमला कर बदमाश 95 हजार रुपये नकद और लैपटॉप लूटकर फरार हो गए। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को अस्पताल पहुंचाया और बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, गुलरिया थाना क्षेत्र के रामपुर खुर्द गांव निवासी राम मिलन गुप्ता की तरकुलहा चौराहे पर सौंदर्य प्रसाधन तथा सहज जनसेवा केंद्र है। रुपये का भी लेनदेन करते हैं। रविवार की रात 8:00 बजे दुकान बंद कर वह घर वापस आ रहे थे, वजहा गांव के किनारे नहर पर तीन-चार लोगों ने उन्हें रोक लिया मारपीट शुरू कर दी।
विज्ञापन


इसके बाद राममिलन गुप्ता पर रॉड से हमला कर बदमाश नकदी, लैपटॉप लेकर फरार हो गए। पीड़ित के घरवालों ने भटहट चौकी पर पहुंचकर तहरीर दी है। चौकी इंचार्ज शैलेंद्र मिश्रा ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है, जल्द ही घटना का पर्दाफाश कर लिया जएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed